Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

पंजाब में BJP नेता के घर पर धमाका, सुखबीर बादल ने कहा- भगवंत मान से नहीं संभल रहा, इस्तीफा दे दें

पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट हुआ. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पूर्व मंत्री के घर पर हुए हमले के बाद सरकार और प्रशासन पर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोटक फेंके जाने के मामले को लेकर पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर बादल ने X पोस्ट के माध्यम से इस घटना को गंभीर बताया है और बतौर मुख्यमंत्री और गृह विभाग संभाल रहे भगवंत मान को असफल बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.

सुखबीर बादल ने क्या लिखा?

सुखबीर बादल बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पंजाब में अराजकता की सारी हदें पार हो गई हैं. पुलिस थानों, पूजा स्थलों पर हमले और बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ने के बाद अब पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ है.

उन्होंने लिखा कि इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ हैं. मुख्यमंत्री को इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर में रात करीब 1 बजे ग्रेनेड हमला हुआ. ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के लोग हैरान रह गए. ब्लास्ट के बाद आनन-फानन में कालिया घर से बाहर आए. ब्लास्ट के कारण घर में भारी नुकसान हुआ है. जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गये. इतना ही नहीं जमीन पर गड्ढा भी हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ई-रिक्शा से आए हुए थे. कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है. पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है, और हमलावरों की तलाश की जा रही है. इससे पहले, पटियाला की बादशाहपुर पुलिस चौकी में एक अप्रैल को रात दो बजे तेज धमाका हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.