Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

ग्राउंड पर बंदर बना खिलाड़ी, बच्चों से फुटबॉल छीनकर खेलने लगा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में पिछले 15 दिनों से एक शरारती बंदर बच्चों को परेशान कर रहा है. यह बंदर बच्चों की गेंदें छीन लेता है और उन्हें काट भी देता है. कई बच्चे घायल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग में शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बंदर की हरकतों से क्रिकेट कोच भी परेशान हैं और बच्चों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है.

खिलाड़ी बंदर ने अब तक करीब 3 से 4 बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया है. जब कोई बच्चा उसे खाने की चीज देता है तो वह बॉल को छोड़ देता है. लोगों का कहना है कि बंदर खेल मैदान पर पहुंच कर अपने कब्जे में बॉल करके बच्चों को ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस नटखट बंदर की खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बंदर अपने नटखट अंदाज में बच्चों की बॉल अपने कब्जे में लेकर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.

15 दिन से खेल मैदान पर बंदर का खौफ

खेल मैदान पर आने वाले बच्चों ने इस बंदर को वन विभाग से पकड़ने की अपील की है. प्रतिदिन क्रिकेट प्रैक्टिस करने आने वाले बच्चे और फुटबॉल खेलने वाले बच्चे बताते हैं कि यह बंदर पिछले 15 दिनों से स्थानीय पोलो ग्राउंड खेल मैदान पर इसी तरह उत्पात मचाता है. उन्होंने नगर पालिका शिवपुरी में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि यह बंदर अभी तक कई क्रिकेट साथियों और फुटबॉल खिलाड़ियों को जख्मी कर चुका है.

क्रिकेट कोच भी परेशान

इस नटखट बंदर की उत्पात से क्रिकेट कोच छोटे खान भी परेशान हैं. इससे उनकी पोलो ग्राउंड पर चलने वाली एकेडमी भी प्रभावित हो रही है. छोटे खान का कहना है कि इस तरह से इस बंदर की हरकतों के बीच खेल पाना मुश्किल हो रहा है. इसके कारण बच्चे खेल को ठीक से सीख भी नहीं पा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.