Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

गुना में परेड ग्राउंड पर पुलिस की होली, खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे SP और कलेक्टर

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस लाईन में शनिवार को पुलिस होली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के आला पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी एक-दूसरे को होली की बधाई देने के बाद गीतों की धुन पर जमकर नाचते-झूमते नजर आए। बता दें कि जिलेभर में होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया गया था। धुलेंडी पर्व पर पुलिस जिलेवासियों की सुरक्षा में तैनात रहती है। इसलिए पुलिस लाईन में हमेशा एक दिन बाद होली का आयोजन किया जाता है।

इस बार भी परम्परा के मुताबिक एसपी संजीव कुमार सिन्हा अपने बंगले से एक खुली जीप में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को साथ लेकर पुलिस लाईन पहुंचे। दोनों अधिकारी होली के उत्साह में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे थे। अधिकारियों का उत्साह देखकर पुलिस कर्मचारियों ने होली का खुलकर लुत्फ उठाया। परेड ग्राउंड पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने शहर में शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाए जाने के लिए मैदानी अमले को श्रेय दिया और उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इस दौरान होली के गीतों पर अधिकारियों और कर्मचारियों का नृत्य देखते ही बन रहा था। पुलिस होली कार्यक्रम में एएपी मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा महेंद्र गौतम, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.