Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

खौफ से कांप रहे थे, मौत के मुंह से बाहर आए… ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीयों का छलका दर्द

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है. इस बीच भारत ऑपरेशन सिंधु के जरिए अपने नागरिकों को ईरान से निकाल रहा है. बीती रात ईरान के शहर मशहद से 290 नागरिक एक प्लेन से दिल्ली वापस लाए गए हैं. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऑपरेशन सिंधु ने गति पकड़ ली है. 290 भारतीय नागरिक ईरान के मशहद से एक विशेष उड़ान के जरिए सुरक्षित रूप से स्वदेश लौट आए हैं, जो 21 जून 2025 को रात 11:30 बजे नई दिल्ली में उतरी है. इसके साथ ही, 1117 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है.

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से सुरक्षित भारत वापसी करने वाले एक भारतीय नागरिक ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, खुशी महसूस हो रही है. हम मौत के मुंह से बाहर निकले हैं. मिसाइलें चल रहीं थीं, हम डर के मारे थर-थर कांप रहे थे. हमें बाहर निकलने से रोक दिया गया. हम जियारत करने गए थे. एक हफ्ते तक हम फंसे रहे.”

‘हम बड़ी मुसीबत में फंस गए थे’

नवीद नाम के एक और भारतीय नागरिक ने कहा, ‘मैं कश्मीर से हूं. मैं एमबीबीएस सेकेंड ईयर का स्टूडेंट हूं, मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमें वहां से बाहर निकाल लिया.’ एक और भारतीय नागरिक मोहम्मद अशफाक ने भारत सरकार और पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘अपने देश लौटकर मुझे अच्छा लग रहा है. मैं वहां के दूतावास का आभारी हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की, जिसने हमारी अच्छी देखभाल की. मोदी सरकार जिंदाबाद, 29 मई को हम यहां से 96 लोग गए थे.’

भारतीय नागरिक सैयद निहाल हैदर ने कहा, ‘मुझे भारत आकर अच्छा लग रहा है. जब हम वहां थे, तो हमें ऐसा लग रहा था कि हम बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, लेकिन भारत सरकार ने हमारे लिए अच्छे इंतजाम किए. ईरान की सरकार ने भी हमें सपोर्ट किया. बहुत ही अच्छी जगह पर हम लोगों को रखा. अच्छा होटल दिया. खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था की. उन्होंने हमें बाहर जाने से मना किया और कहा कि हम फ्लाइट का इंतजाम कर रहे हैं. उसके बाद फिर हम लोग सुकून से आ गए. हम जियारत के लिए गए थे.’

‘मोदी सरकार ने लोगों का साथ दिया’

ईरान से निकाली गई भारतीय नागरिक परवीन कहती हैं, ‘हम वापस आ गए हैं, तहे दिल से प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद. मैं बहुत खुश हूं. वहां की सरकार ने भी हम लोगों का साथ दिया. यहां वापस लाने में हमारी सरकार ने मदद की.’ एक और भारतीय नागरिक इंदिरा कुमारी ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम वापस आ गए, प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.