Logo
ब्रेकिंग
Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि...
Header Ad

क्या आ गया प्री-मानसून…? राजस्थान में छाया कोहरा, महाराष्ट्र में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट

मई की शुरुआत में मौसम प्री-मानसून की तरह बना हुआ है. दिल्ली-यूपी से लेकर कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. हैरत की बात यह है कि जिस समय गर्मी चरम पर होती है, उस दौरान मौसम सुहाना और सर्द जैसा है. राजस्थान के माउंट आबू में तो सुबह-सुबह कोहरा छा गया. महाराष्ट्र में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. इसके प्रभाव में कई राज्यों के मौसम में चेंजिंग का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में 6 और 7 मई को तेज बारिश का का पूर्वानुमान जताया है. इसको लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट

देशभर में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक के राज्यों में कल से बारिश शुरू होने की संभावना है, जिसके चलते आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. इसी पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. पुणे मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 48 घंटों के दौरान राज्यभर में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है.वहीं, राज्य में बीते 15 दिन में 64 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है.

15 दिन में 64 लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित

महाराष्ट्र में चिलचिलाती धूप और गर्मी के चलते 15 दिन में 64 लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित हुए हैं. जिसके चलते अब तक 3 लोगो की मौत हो चुकी है. जांच कमिटी इन मौतों की जांच करवा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के सचेत रहने, धूप में जाने से बचने और खुद को हाइड्रेट रखने की हिदायत दी है.बीते 15 दिन में चंद्रपुर जिले, यवतमाल जिले और परभणी जिले में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. वहीं पालघर, रायगढ़ और ठाणे में हीट स्ट्रोक के मामले दर्ज हुए हैं.

माउंट आबू में छाया कोहरा

बदलते मौसम में राजस्थान के माउंट आबू में मंगलवार को बारिश के बाद कोहरा छा गया. मौसम विभाग के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व राजस्थान और पड़ोस पर बना हुआ है और दूसरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. इसके प्रभाव में 06 से 11 मई के दौरान राजस्थान में छिटपुट बारिश की आशंका है. इस बीच आज यानी 6 मई को पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.