Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

कपिल शर्मा के शो के पहले गेस्ट होंगे सलमान खान, साथ में दिखेंगे ये 2 खान्स

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं. हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 का ऐलान किया गया. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर कपिल शर्मा लोगों को खूब हंसाते दिखेंगे. 24 मई को एक प्रोमो वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स ने नए सीजन की घोषणा कर दी थी. जिसका लंबे वक्त से हर किसी को इंतजार था. जहां सीजन 2 के पहले गेस्ट रणबीर कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और बहन थे. इस सीजन के पहले गेस्ट कौन होंगे? पता लग गया है.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 की 21 जून से शुरुआत होने वाली है. अबतक शो के दो सीजन आ चुके हैं. जहां पहला सीजन साल 2024 मार्च में आया था. वहीं दूसरे सीजन की शुरुआत सितंबर 2024 को हुई थी. 14 दिसंबर को ऑफ एयर हुए शो के तीसरे सीजन के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं. इस सीजन के पहले ही एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट आने वाले हैं.

कौन होंगे सीजन 3 के पहले गेस्ट?

हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे. हालांकि, उनके साथ दो और खान्स आ रहे हैं, लेकिन यह शाहरुख-आमिर नहीं है. बल्कि भाईजान सीजन 3 के पहले एपिसोड्स में भतीजे अरहान खान और निर्वाण खान को ला रहे हैं. जी हां, अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल के बेटे निर्वाण जल्द कपिल शो में दिखाई देंगे. इसके अलावा सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री भी वहां मौजूद रहेंगे.

दरअसल यह पहला मौका होगा, जब सलमान खान परिवार के तीनों ही बच्चों के साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, कपिल शर्मा अपनी टीम अर्चना पूरण सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के साथ एक जून से शूटिंग भी शुरू कर देंगे. दरअसल सलमान खान को शो का फन फॉर्मेट काफी पसंद है. साथ ही वो कपिल-सुनील ग्रोवर को साथ में देख काफी खुश हैं, जिसके चलते शो में आना चाहते हैं.

फ्लॉप भाइयों को छोड़ घर के बच्चों को लाए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सलमान खान का आइडिया था कि वो अपने परिवार के बच्चों के साथ शो में पहुंचे. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान अपनी मां के बांद्रा में लॉन्च किए गए रेस्तरां के बारे में बात करेंगे. साथ ही अपने पॉडकास्ट डंब बिरयानी को लेकर भी बातचीत करते दिखेंगे. वहीं बहन अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे अयान ने हाल में अपना गाना लॉन्च किया है. तीनों ही बच्चे सलमान खान के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. जिसपर बात की जाएगी. ऐसी भी उम्मीद है कि बहन अर्पिता खान-आयुष शर्मा के बच्चे आहिल-आयत भी चैट शो में शामिल हों.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.