Logo
ब्रेकिंग
Import Duty on Edible Oil: भारत में घट सकती है खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राह... iPhone 18 Pro Price and Production: भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का उत्पादन शुरू, जानिए क्या... Lord Ganesha Original Head Mystery: पाताल भुवनेश्वर गुफा से जुड़ा है गणेश जी का सिर, ब्रह्मकमल से जु... What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ... Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र... Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था...
Header Ad

आम आदमी पार्टी की रैली में जा रही बस पर हमला, चली गोलियां

0

झबाल में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन से पहले बड़ी घटना सामने आई। रैली में शामिल होने के लिए पिंड मूसे से AAP के कार्यकर्ता सरकारी पंजाब रोडवेज की बस से जा रहे थे। इसी दौरान पिंड के कुछ युवकों ने बस पर त्थर और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए और गोलियां भी चलाईं।

इस हमले में चार AAP कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में सुरिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह,अरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, फुमण सिंह शामिल हैं। AAP के सरपंच करनैल सिंह, जो खुद भी इस हमले में घायल हुए, ने बताया कि इस मामले की थाना झबाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है और घायल कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि यह हमला BJP से जुड़े कुछ युवकों द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.