Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट

0

साइबर ठगी करने वाले आप लोगों का अकाउंट खाली करने के लिए नए-नए तरीके खोजकर लाते रहते हैं. अब हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें ठगी करने वाले बिना कार्ड और ओटीपी के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं. भारत के झारखंड में हाल ही में एक नया मामला सामने आया जहां एक बुज़ुर्ग महिला के खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए गए.

झारखंड में बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस साइबर फ्रॉड की घटना ने सभी को चौंका दिया है. इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा जिले में ठगों ने महिला को पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने में मदद करने का झांसा दिया. ठगी करने वालों ने धोखे से महिला की आंखों को स्कैन कर बैंक अकाउंट को एक्सेस कर पैसे निकाल लिए. महिला को धोखाधड़ी का पता उस दिन चला जब वह बैंक गई और पैसे गायब पाए.

ऐसे हुई पूरी घटना

आजकल ज्यादातर बैंक अकाउंट व्यक्ति के आधार कार्ड से जुड़े होते हैं, इस वजह से बायोमेट्रिक स्कैन जैसे कि फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के ज़रिए पैसे निकाले जा सकते हैं. ठगी करने वालों ने महिला के आधार नंबर का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट ढूंढ लिया और फिर महिला कीजानकारी के बिना उनकी आंखों को स्कैन कर पैसे निकाल लिए.

खुद को ऐसे रखें सेफ

आधार कार्ड के साथ सावधानी बरतें: आपके निजी दस्तावेज खासकर आधार कार्ड, किसी को भी देने से बचें. अगर आपको इसे साझा करना ही है तो वर्चुअल आधार नंबर का इस्तेमाल करें जिसे UIDAI की वेबसाइट के जरिए आप डाउनलोड कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक्स लॉक करें: UIDAI की वेबसाइट पर कार्ड पर बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक करने की भी सुविधा देती है. इसका मतलब है कि कोई भी आपके डेटा तक पहुंचने के लिए आपके फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. हालांकि, आपको हर बार बायोमेट्रिक सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इसे मैन्युअल रूप से अनलॉक करना होगा और बाद में इसे फिर से लॉक करना होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.