Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये बड़ी सुविधा

आंगनवाड़ी वर्करों के लिए बेहद ही खुशी भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने वर्करों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। फ्रंटलाइन वर्करों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज बताया कि विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत राज्य में आंगनवाड़ी वर्करों के हेल्थ कार्ड  जारी किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में 56.26% आंगनवाड़ी वर्करों और 46.15% आंगनवाड़ी हेल्परों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि, यह मांग काफी समय से लंबित थी, जिसे पूरा करना विभाग की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 99 प्रतिशत आंगनबाड़ी वर्करों व हैल्परों की e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके चलते शेष कार्ड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री बलजीत ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक कार्डधारक को देश भर के नामित अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और पंजाब को खुशहाल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.