Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

सोनम की 4 सहेलियां, सबसे खास कौन? राजा रघुवंशी की मां को जिस पर शक, बोलीं- मेरे बेटे की हत्या का राज…

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी केस में शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी सहित पांचों आरोपियों की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है. इसे लेकर राजा के भाई ने कहा- हम चाहते हैं सोनम का नार्को टेस्ट हो. क्योंकि हत्याकांड का मोटिव अभी साफ नहीं हुआ है. और भी कई चेहरे सामने आना बाकी हैं. वहीं, राजा की मां ने भी सोनम की बेस्ट फ्रेंड पर शक जताया है.

राजा की मां उमा रघुवंशी ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में कहा- सोनम की चार सहेलियां हैं. उनमें से एक के साथ सोनम का रिश्ता कुछ ज्यादा ही गहरा है. मुझे उस लड़की का नाम तो याद नहीं लेकिन को वो सोनम के साथ दिन भर रहती थी. दोनों 24 घंटे एक दूसरे से बातें करते थे. मुझे शक है कि उस लड़की को इस हत्याकांड के बारे में जरूर पता होगा. पुलिस को उससे पूछताछ करनी चाहिए.

हत्याकांड में मिस्ट्री गर्ल

वहीं, राजा के ज्योतिषाचार्य ने भी दावा किया है कि सोनम के समलैंगिक रिश्ते हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने कहा- इस मर्डर मिस्ट्री में एक और महिला शामिल है. कहा कि दूसरी महिला का जल्द खुलासा होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरी महिला सोनम की सहेली भी हो सकती है. कहा कि सोनम के सहेली से समलैंगिक संबंध हो सकते हैं. उसे लड़कियों में दिलचस्पी है, ऐसा उसकी कुंडली बता रही है. राजा के परिवार का दावा है कि ज्योतिषाचार्य ने उनके परिवार को लेकर पहले भी जो भविष्यवाणियां की हैं, वो सही साबित हुई हैं.

राजा के भाई की अपील

यही नहीं, राजा के भाई सचिन का भी यही कहना है कि इस हत्याकांड में तीन चेहरे और शामिल हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने इन तीन चेहरों का नाम नहीं बताया. कहा- जल्द ही वो तीन चेहरे सामने आएंगे और राजा हत्याकांड की कहानी फिर पूरी तरह पलट जाएगी. सचिन ने कोर्ट से अपील की- जब सोनम ने 8 दिन में कुछ नहीं कहा तो दो दिन की पुलिस रिमांड में वो क्या ही कहेगी. उसका नार्को टेस्ट होना चाहिए. क्योंकि उसने अब तक नहीं राजा को मारने की वजह नहीं बताई है.

सोनम ने यह तो बता दिया कि उसने मारा है, लेकिन यह नहीं बताया कि मारने के पीछे का कारण क्या है? यह हमें अब तक नहीं समझ आ रहा. हमें पूरी उम्मीद है कि इस मामले में पांच आरोपियों के अलावा भी कोई है और हम चाहते हैं कि उसका नाम सामने आना चाहिए और यह सिर्फ नार्को टेस्ट के जरिए ही संभव है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.