Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ससुराल में खोली चाय की टपरी, हाथ में हथकड़ी डाल उबाल रहा; पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक

राजस्थान के बारां में युवक ने देहज प्रताड़ना के झूठे आरोप से तंग आकर अनोखा विरोध किया. युवक ने अपनी सुसराल अन्ता में पहुंचकर चाय की दुकान खोली है. दुकान पर युवक हथकड़ी पहनकर चाय बना रहा है. दुकान के बहार होर्डिंग पर लिखा है कि ‘जब तक नही मिलता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय.’ युवक ने चाय की दुकान का नाम आईपीसी की धारा 498ए के नाम पर “498ए टी कैफे” रखा है.

जानकारी के मुताबिक, बारां-नीमच का रहने वाला युवक पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का झूठा आरोप लगा है. युवक पर उसके ससुराल वालों ने दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं इसका विरोध करने के लिए युवक ने अनोखा तरीका निकाला है. युवक ने ससुराल जाकर चाय की दुकान खोली है.

‘आओ चाय पर करें चर्चा’

चाय की दुकान खोलने वाले युवक ने दुकान पर टैग लाइन भी लिखी है. युवक ने टैग लाइन में लिखा है कि-जब तक नहीं मिलाता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय. आओ चाय पर करें चर्चा, 125 में कितना देना पड़ेगा खर्चा. युवक ने चाय की दुकान पर वरमाला और सेहरा भी सजा कर रखा है.

दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप

एमपी के नीमच जिले के अठाना गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार धाकड़ अपनी पत्नी के द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना के झूठे आरोप से परेशान थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी ससुराल में ही चाय की दुकान खोली है. भीलवाड़ा के रहने वाले संपत जो केके धाकड़ के साथी हैं, उन्होंने कहा कि केके धाकड़ और अंता की मीनाक्षी की शादी 6 जुलाई 2018 को हुई थी. 2019 में दोनों ने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लेने के बाद अठाना क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू किया. इस दौरान उन्होंने कई बेरोजगार महिलाओं को भी रोजगार दिया, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला. 8 अप्रैल 2021 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इनकी सराहना की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.