Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

सरकारी हैडपंप पर पानी भरने के लिए विवाद, दो गुटों के बीच जमकर चली लाठियां

 मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना  जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के कमथरी मौजा के द्वारिका पुरा गांव में सरकारी हैडपंप पर पानी भरने के ऊपर हुए विवाद के चलते दो गुटों के बीच करीब 20 मिनट तक लाठियां चलीं। दोनों पक्षों में विवाद का कारण पानी भरने को लेकर हुआ। मुरैना जिले में अगर पानी के संकट की बात की जाए तो जिलेभर में गर्मियों के समय पर पानी के लिए लोग परेशान होते हैं। जिले में नल जल योजना के नाम पर करोड़ों रुपए तो सरकार द्वारा खर्च किए गए हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसका लाभ आज भी लोगों को नहीं मिल रहा है।

20 मिनट चले लाठी डंडों में 8 से अधिक महिला पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डावर का कहना है कि, मामला काफी गंभीर है। दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन पानी के लिए मारपीट करना यह काफी चिंता का विषय भी है। दोनों पक्षों की मारपट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लाठियों के हमले में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, रामवरन प्रजापति व अवधेश प्रजापति के परिवार के बीच शासकीय हैडपंप में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। लाठियों के हमले में दोनों पक्ष के फरियादी सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी इस पर गंभीरता लेनी चाहिए, नहीं तो छोटे-छोटे विवाद बड़ी घटनाओं में बदल सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.