Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

शुभमन गिल का ‘भाई’ हो गया फेल, इस T20 लीग में डेब्यू करते हुए बनाए सिर्फ 5 रन, बॉलीवुड से भी कनेक्शन

उधर भारत के इंट्रा स्क्वॉड मैच में शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा. मगर इधर एक बड़े T20 लीग में डेब्यू पर उनका भाई फेल हो गया. हम बात कर रहे हैं गिल को भाई बोलने वाले और उनसे उम्र में एक साल बड़े अग्नि चोपड़ा की. 26 साल के अग्नि चोपड़ा ने MLC 2025 में अपना पहला मैच खेला. मगर उनसे जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसी वो नहीं कर सके. 20 ओवर में 186 रन के टारगेट के आगे ओपनिंग करते हुए अग्नि चोपड़ा का बल्ला सिर्फ 5 रन पर ही खामोश हो गया.

गिल को भाई बोलते हैं अग्नि चोपड़ा

शुभमन गिल और अग्नि चोपड़ा काफी करीबी दोस्त हैं. अग्नि चोपड़ा, गिल को अपने भाई की तरह मानते हैं. गिल के 25वें जन्मदिन पर उन्होंने उनके लिए एक खास केक भी बनवाया था. दोनों ने उस मौके को साथ में सेलिब्रेट भी किया था, जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अग्नि चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा था- भाई का बर्थडे.

अग्नि चोपड़ा का बॉलीवुड कनेक्शन

अग्नि चोपड़ा के बॉलीवुड कनेक्शन भी हैं. वो दरअसल मशहूर फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं. विधु विनोद चोपड़ा ने थ्री इडियट, 12वीं फेल, मुन्नाभाई MBBS जैसी बड़ी और सुपरहिट फिल्में बनाई हैं. अग्नि चोपड़ा की मां फिल्म क्रिटिक हैं. बावजूद इसके उन्होंने बॉलीवुड की राह ना चुनकर क्रिकेट को अपनाया है.

MI न्यूयॉर्क के लिए MLC 2025 में किया डेब्यू

अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में अग्नि चोपड़ा ने निकोलस पूरन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की ओर से डेब्यू किया. इस टीम ने MLC 2025 में अपना पहला मैच टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से खेला, जिसमें उसे 3 रन से हार का सामना करना पड़ा. अग्नि चोपड़ा ने घरेलू क्रिकेट में काफी सारे रन बनाए थे. साल 2024 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 94.94 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सबसे ज्यादा 9 शतक भी निकलते दिखे. मिजोरम के लिए खेलते हुए अग्नि चोपड़ा ने साल 2024 में 11 मैचों की 20 पारियों में कुल 1804 रन बनाए थे.

MLC 2025 में उनसे वैसी ही दमदार पारी की आस थी. डेब्यू तो शानदार नहीं रहा, उम्मीद है आने वाले अगले मैचों में सफलता की ठी वैसी ही कहानी लिखते दिखें, जैसे उनके पिता बॉलीवुड में अपने फिल्मों के जरिए लिखते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.