Logo
ब्रेकिंग
बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके
Header Ad

शहर में हो रही वारदातों को लेकर दहशत में दुकानदार, उठाया यह कदम

दीनानगर : दीनानगर शहर में प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की वारदातों के कारण जहां शहर निवासियों के मन में चोरों का आतंक व्याप्त हो रहा है, वहीं दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में आज सभी दुकानदारों ने दीनानगर थाना प्रभारी अमृत पाल सिंह से विशेष बातचीत की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जाए, ताकि लोगों को जहां नुकसान हो रहा है वहीं साथ ही उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

थाना प्रमुख अमृतपाल सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि बाजारों में गश्त के लिए पी.सी.आर. व अन्य पुलिस पार्टियां तैनात की जाएंगी। इसके साथ ही वह स्वयं भी पुलिस पार्टी के साथ लगातार चक्र लगाते रहेंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दुकानदार सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाएं और चौकीदार रखें। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को अपने व पी.सी.आर. मोटरसाइकिल पुलिस कर्मियों के नंबर दिए तथा कहा कि वे रात के किसी भी समय पुलिस द्वारा की जा रही गश्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस प्रमुख ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी दुकानों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क रहेगी। इस अवसर पर दीनानगर शहर से बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.