Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

विदेश में भी लॉरेंस गैंग की बदमाशी, पुर्तगाल में एक स्टोर पर फायरिंग, कहा-पाकिस्तानियों के साथ कर रहे थे काम

0

लॉरेस बिश्नोई भले ही जेल में बंद हो, इसके बाद भी उसकी गैंग बाहर पूरी तरह से एक्टिव बनी हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि समय-समय पर किसी न किसी मामले में लॉरेस और उसकी गैंग का नाम सामने आता रहता है. अब एक बार फिर उसकी गैंग का नाम सामने आया है. गैंग ने इस बार पुर्तगाल में फायरिंग कराई है.

लॉरेस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फायरिंग करवाई है. इस बार गैंग का निशाना पुर्तगाल था और यहां रोमी और प्रिंस के ठिकाने पर फिर फायरिंग की गई है. पूरी घटना की जिम्मेदारी लारेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर रणदीप मलिक से सोशल मीडिया पोस्ट कर ली है.

लारेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जय श्री राम, सत श्री अकाल राम राम सभी भाइयों को. आज जो “किंग कैश एंड कैरी .109 अल्मेइरीम (पुर्तगाल)” में रोमी किंग और प्रिंस की दुकान (स्टोर) पर दूसरी बार फायरिंग हुई है, वो मैंने (रंदीप मलिक) और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है.

आगे लिखा कि रोमी और प्रिंस नशे (ड्रग्स) का बिजनेस सरहद पार वालों (पाकिस्तान वाले) के साथ मिलकर कर रहे हैं. इस बात की सरहद पार वालों ने भी पुष्टि की है और हमारे पास इसके सबूत भी हैं. हर कोई इंटरव्यू में सफेद रंग (white colour) बताता है. सबको पता है कि रोमी पर हमला होने के बाद सबसे ज़्यादा तकलीफ़ किसे हुई. सबको पता है कि जो बीच में हमारे पाले हुए कुत्ते भौंक रहे हैं, इन्हें भी जल्द ही मार देंगे.

दुनियाभर में फैली लॉरेंस की गैंग

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग दुनियाभर में फैली हुई है. दुनिया के कई देशों में उसकी गैंग के सदस्य एक्टिव हैं. इनमें जितेंद्र गोगी, गोल्डी डिल्लों, काला राना, आरजू विश्नोई, शुभम लोंकर, साहिल दुहान हिंसा शामिल हैं, जिस गैंगस्टर ने पुर्तगाल फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. वह इस समय अमेरिका की जेल में बंद है और उसका नाम रणदीप मलिक है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.