Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

वनडे से भी जाएगी रोहित शर्मा की कप्तानी? गौतम गंभीर ने किया इशारा

रोहित शर्मा ने हाल ही में टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था. अब उनके पास सिर्फ भारत के वनडे टीम की कमान बची है. लेकिन लगता है कि ये भी उनके हाथ से चली जाएगी. टेस्ट में नए कप्तान की घोषणा होनी है. वहीं सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं. इधर रोहित टेस्ट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के पास पहले से ज्यादा पावर होने की संभावना है. ऐसे में रोहित शर्मा को कप्तानी की कुर्बानी देनी पड़ सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गंभीर ने ताजा बयान में इशारों-इशारों में अपना संदेश दे दिया है.

कप्तानी पर गंभीर का बड़ा बयान

टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर गौतम गंभीर ने कहा, “अगर एक कोच के तौर पर आप मुझसे पूछें अगर सभी फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान है तो एक व्यक्ति के साथ काम करना अच्छा है. लेकिन ऐसा होता नहीं है. आज के समय में आपको समझना होगा कि किसी को भी 12 महीने तक कप्तानी नहीं कराई जा सकती है. आप 10 महीने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं और 2 महीने आईपीएल. ऐसे में जो टीम इंडिया का कप्तान होगा वो फ्रेंचाइजी का भी नेतृत्व करेगा. इससे उस खिलाड़ी के दिमाग और खेल पर काफी बुरा असर पड़ेगा. इसलिए दो कप्तान होना अच्छा है. इससे दबाव को कम किया जा सकता है.

गंभीर से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि सभी फॉर्मेट के लिए एक खिलाड़ी को कप्तान बनाना अच्छा है या फिर अलग-अलग टीम और 3 अलग कप्तान बनाना चाहिए. इसके जवाब में उन्होंने 3 के बजाय 2 कप्तानों की सलाह दी. लेकिन टेस्ट टीम की कप्तानी की घोषणा के बाद टीम इंडिया के पास अलग-अलग फॉर्मेट में 3 कप्तान हो जाएंगे. अगर गंभीर 2 कप्तान को बेहतर मानते हैं और इस दिशा में काम करेंगे तो जाहिर है कि रोहित को कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है. जैसा कि मीडिया रिपोर्ट में पहले भी दावा किया गया है कि गंभीर के दबाव के वजह से ही रोहित को टेस्ट से हटना पड़ा. हालांकि, ऐसा होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा.

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट?

रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन वे वनडे अभी भारत के लिए उपलब्ध रहेंगे. गंभीर से दोनों के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना के बारे में भी सवाल किया गया. इस पर गंभीर ने कहा, “देखिए यह अभी भी बहुत दूर है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप है, जो एक बड़ा टूर्नामेंट है और भारत में होने वाला है. इसलिए इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद पूरा फोकस उसी पर रहेगा. 2027 वर्ल्ड कप अभी भी ढाई साल दूर है. मैंने हमेशा एक बात कही है- यदि आप प्रदर्शन करते रहते हैं, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है.” यानि रोहित-विराट के प्रदर्शन पर निर्भर करता है कि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.