Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘चाय और गाय’ को लेकर भड़के झारखंड के मंत्री इरफान, बोले- बीजेपी ने इनका मजाक बना रखा है

अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी फिर एक बार अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं.दरअसल इस बार झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए ऐसा एक बयान दे दिया कि झरखंड भाजपा के नेता उन पर बिफर पड़े हैं और यहां तक कह दिया कि ऐसा लगता है कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी के शरीर मे मोहम्मद अली जिन्ना का भूत घुस गया है.

बता दें कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एक बयान देते हुए कहा कि “भाजपा, अगर अब देश में रह गई तो आनेवाली नस्लें हमें कभी माफ नहीं करेगी.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस साइंस और टेक्नोलॉजी की बात कर रही है. वहीं बीजेपी के लोग चाय की तो कभी गाय की बात करती है. इनलोगों ने समाज को भगवा और हरे रंग में बांट दिया है. पिछले दिनों उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ युवा हमसे हरा और भगवा गमछा की मांग कर रहे थे तो मैंने उन्हें डांटते हुए कहा कि हमसे कलम मांगों, किताब मांगों, मेडिकल कॉलेज-इंजीनियरिंग कॉलेज मांगों

भाजपा के लोग चाय और गाय की बात कर रहे

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक तरफ कलम की बात करते हैं, साइंस की बात कर रहे हैं, टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं और भाजपा के लोग चाय और गाय की बात कर रहे हैं.

उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी को केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है. देश के लोगों को यह विश्वास हो गया है कि कांग्रेस ही इस देश का विकल्प है. भाजपा को राहुल गांधी और कांग्रेस ही हरा सकती है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा को नहीं रोका गया और बीजेपी रह गयी तो आनेवाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी इसलिए अब भाजपा का डाउनफॉल शुरू और बिहार से राहुल गांधी का जनादेश चालू हो गया.

अंसारी के अंदर जिन्ना का भूत समा गया… भाजपा का हमला

वहीं, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि मंत्री डॉ इरफान अंसार हमेशा विवादस्पद बयान देते हैं. उनके बयान से विवाद होता है और वह सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी भी उनके बयानों से त्रस्त रहती है.

अजय शाह ने कहा कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी के अंदर मोहमद अली जिन्ना का भूत घुस गया है और वह लगातार अलगाववाद की बात कर रहे हैं. कांग्रेस कोटे से मंत्री डॉ इरफान अंसारी की बयानों से ऐसा लगता है कि जो मुस्लिम लीग का उद्देश्य था. उनका जो एजेंडा था, उसी पर चल रहे हैं. जहां तक रही बात टेक्नोलॉजी की तो गुजरात में एक गांव है, जो विश्व का पहला गांव है जो पूरी तरह 100% सोलर पर चल रहा है. उस गांव में भगवान का एक मंदिर भी है. अजय शाह ने स्पष्ठ कहा कि हमलोग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सनातनी ज्ञान दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.