Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
Header Ad

नोएडा में आंधी-बारिश, चल रहीं तेज हवाएं; सुहाना हुआ मौसम… गर्मी से राहत

दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है. पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली. आसमान में काले बादल छा गए. तेज हवाएं चल चलने लगीं. कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी आई. फिर बारिश शुरू हो गई. नोएडा के कई इलाकों में बारिश हो रही है. बारिश से फिलहाल मौसम सुहाना हो गया है. ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो लोगों के लिए राहत भरी खबर है.

बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही थी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था. वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया दिया था. दिन में लोग घरों से निकलने से बच रहे थे. लोगों का कहना था कि जब अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है तो मई-जून में क्या हाल होगा.

मौसम विभाग ने पहले ही जताया था अंदेशा

9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश के आसार जताए थे. गुरुुवार सुबह से ही पूर्वी यूपी के प्रतापगढ़, अमेठी, जौनपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज और सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई थी. वहीं शाम तक मौसम ने पश्चिमी यूपी की तरफ रुख किया.

बारिश से गर्मी से मिली राहत

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बुलंदशहर में पहले तो आसमान में काले बादल छा गए. फिर तेज धूल भरी आंधी आई और बारिश शुरू हो गई. वहीं नोएडा वासियों का गर्मी से हाल बेहाल था. पारा 40 डिग्री के पार चले जाने से लोग काफी परेशान थे. अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही थी. ऐसे में ये थोड़ी सी बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई है.

वहीं बारिश से किसान मायूस हुए हैं. अभी भी कई जिलों में किसानों की गेहूं की फसल खेतों में पड़ी हुई है. कहीं पर मढ़ाई होनी बाकी है तो कहीं पर अभी तक कटाई भी नहीं हुई है. ऐसे में अब बारिश किसान का काम और बढ़ा दिया है. अब फसल सूखने के बाद ही किसान कटाई और मढ़ाई कर पाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.