Logo
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
Header Ad

लड़के की आंख फोड़ी, प्राइवेट पार्ट को कूंच डाला; मधुबनी में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड

बिहार के मधुबनी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक को करीब आधा दर्जन लोगों ने बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. आरोपियों ने युवक की दाहिनी आंख फोड़ दी है. वहीं उसके प्राइवेट पार्ट को पत्थर से कूच डाला है. मधुबनी के फुलहर गांव के ही रहने वाला यह युवक नागालैंड में रहकर मजदूरी करता है और अभी होली से ठीक पहले अपने गांव आया था.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों एवं डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. इधर, वारदात की मौका स्थिति देखने से लग रहा है कि इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान फुलहर गांव के रहने वाले धनवीर मुखिया (35) पुत्र शनिचर मुखिया के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. इसमें उसकी पीट-पीटकर हत्या की पुष्टि हुई है.

युवक की तड़प-तड़पकर हुई मौत

पीएम रिपोर्ट के युवक के जिंदा रहते उसकी आंख फोड़ी गई और पत्थर से उसके प्राइवेट पार्ट को कूच दिया गया. इसकी वजह से उसकी तड़प तड़प कर मौत हुई है. उधर, पुलिस ने मौका मुआयना किया तो पता चला कि वारदात से पहले युवक ने आरोपियों के साथ काफी संघर्ष किया था. दरअसल जिस खेत में युवक का शव मिला है, वहां मिट्टी पर इनके संघर्ष के निशान मिले हैं. पुलिस ने घटना स्थल से मृत युवक का पैंट, गमछा, चप्पल, बेल्ट एवं मोबाइल का बैक कवर आदि बरामद किया है.

लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

मधुबनी में बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकान्त भारती के मुताबिक फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल से ब्लड सैंपल व अन्य साक्ष्य उठाए गए हैं और इन सभी साक्ष्यों की अत्याधुनिक तकनीक से जांच कराई जा रही है. उन्होंने संभावना जताई कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इधर, वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने एनएच 227 पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.