Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

रोजाना मलासन करने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे, यहां जानें

आज के समय में ज्यादातर लोगों को शिड्यूल बहुत ही बिजी है. लोग अपना ज्यादातर समय ऑफिस या ट्रैवल में बिताते हैं. ऐसे में सिटिंग जॉब वाले लोगों के 8 से 9 घंटे एक ही जगह पर बैठकर काम करते हुए बिताते हैं. लेकिन इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए अपने लिए कुछ समय निकालना और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. अगर आप जिम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो रोजाना सुबह कुछ समय निकालकर योग कर सकते हैं.

योग मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से व्यक्ति को हेल्दी रखने में मदद करता है. लेकिन इसे सही तरीके और जानकारी के साथ करना चाहिए. कुछ आसान योगासन आप रोजाना घर पर आसानी से कर सकते हैं. जिसमें मलासन भी शामिल है. इस आसन को करना बहुत आसान है और उसके फायदे अनेको हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में इस आसन को करने के फायदे

इस आसन को करने के लिए घुटनों को थोड़ा मोड़ते हुए स्क्वाट की पोजीशन में जमीन पर बैठ जाएं. इसके बाद दोनों साथ जोड़ते हुए अपने सामने की तरह लेकर जाएं. इस दौरान रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें. वजन पर एड़ियों पर डालें. शुरुआत में कुछ सेकेंड इसे करें. इसके बाद धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं.

पाचन में सुधार

मलासन के अभ्यास से पेट की नसों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. मलासन पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है.

थाइस के लिए फायदेमंद

यह आसन कूल्हों, जांघों और कमर के लिए फायदेमंद होता है. जो लोग लंबे समय तक एक जगह पर बैठने का काम करते हैं. यह उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह आसन शरीर के निचले हिस्से की अकड़न को दूर करता है और लचीलापन बढ़ाता है.

घुटनों और एड़ी को बनाएं मजबूत

मसालन करने से घुटनों और एड़ियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. यह आसन उम्र बढ़ने पर जोड़ों की समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है. लेकिन अगर घुटनों में दर्द रहता है, तो इसे करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

मसालन करना मेंटल हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे कंसंट्रेशन बढ़ाने में मदद मिल सकती है. यह आसन ध्यान को केंद्रित करने में मदद करता है, जिससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है.

पोस्चर को बताएं सही

इस आसन से पोस्चर को सही रखने में मदद मिल सकती है. क्योंकि जब आप मलासन करते हैं, तो आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी स्थिति में रहती है. इससे पीठ के निचले हिस्से पर तनाव नहीं पड़ता और पीठ दर्द में भी राहत मिल सकती है.

मलासन करना बहुत आसान है. लेकिन अगर घुटनों, थाइस या फिर कमर में दर्द है तो इससे करने से बचें या पहले एक्सपर्ट की सलाह लें, क्योंकि ऐसे में फायदे की जगह पर नुकसान भी हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.