Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

एक तो गर्मी, ऊपर से बिजली का धोखा… AC की ठंडी हवा लेने ATM बूथ के अंदर सो गया परिवार, अखिलेश ने शेयर किया Video

उत्तर प्रदेश में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है. रही सही बिजली की अघोषित कटौती पूरी किए दे रही है. आलम यह है कि नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में भी रात में 8 से 10 बार बिजली कटौती हो रही है. वहीं छोटे शहरों और गांवों का हाल तो और भी बुरा है. बिजली की इस कटौती से परेशान झांसी के एक परिवार ने तो एटीएम में शरण ले ली है. इस परिवार का वीडियो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है.

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स और फेसबुक एकाउंट पर शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है. उन्होंने लिखा है कि ‘बिजली कटौती के मारे एटीएम जा पहुंचे बेचारे, उप्र बिजली विभाग, जिसकी खुद की बत्ती गुल है. कोई है?’ अखिलेश यादव का यह पोस्ट खूब शेयर किया जा रहा है. हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी अभी भी बिजली कटौती की बात मानने को तैयार नहीं है. उनका कहना है कि लोड बढ़ने की वजह से फाल्ट की शिकायतें लगातार आ रही है. जहां कहीं भी इस तरह की दिक्कत आ रही है, फाल्ट को ठीक कर दोबारा से बिजली की आपूर्ति की जा रही है.

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम का है. इस एटीएम में एक ही परिवार के पांच लोग जमीन पर चटाई बिछाकर सोते नजर आ रहे हैं. इस एटीएम में लाइट भी जल रही है और एसी भी चल रहा है. इस परिवार का कहना है कि लगातार बिजली कटौती होने की वजह से उनके घर में अंधेरा है और गर्मी के मारे बुरा हाल हो रहा है. ऐसे में थोड़ी देर चैन की नींद सोने के लिए वह रात में यहां एटीएम में आ जाते हैं.

विद्युत निगम ने दी सफाई

उधर, वायरल वीडियो पर झांसी विद्युत वितरण मंडल के एक्सईएन मोहम्मद सगीर ने सफाई दी है. कहा कि गर्मी की वजह से बिजली की खपत बढ़ गई है. इसकी वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड बढ़ रहा है और फाल्ट की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं. उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए फील्ड स्टॉफ की संख्या बढ़ाई जा रही है. बिजली निगम की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द फाल्ट को दूर किया जाए. इसके लिए लाइनों की लगातार मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.