Logo
ब्रेकिंग
West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... Bihar Flood News: बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, भागलपुर में NH-80 पर 2 फीट पानी; 5 दिनों से... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
Header Ad

रायसेन के सुल्तानगंज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना  सुल्तानगंज में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।और एक अन्य घायल हो गया। यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक बेगमगंज की तरफ से सुल्तानगंज आ रही थी। तभी सुल्तानगंज के पास घाट पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सुल्तानगंज पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जिला सागर की तहसील खुरई के गांव तेवरी निवासी दिलीप अहिरवार के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अभिराज पिता संतोष अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों युवक खुरई के तेवरी निवासी थे और मेंहदी गांव जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां दिलीप अहिरवार को डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। अभिराज का इलाज अभी भी चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुल्तानगंज के थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया कि शव का मर्ग कायम कर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.