Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

यूरिन पिलाया, नंगे बदन पर खौलता पानी डाला… गर्लफ्रेंड से मिलने गया बॉयफ्रेंड, घरवालों ने हैवानियत की हदें की पार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमिका से गुपचुप तरीके से मिलने पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के घर वालों ने बेरहम तरीके से पिटाई कर दी. पिटाई से लड़का बेसुध हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बताया है कि प्रेमिका के घर वालों ने पिटाई करते समय उसे पेशाब भी पिलाया. इसके बाद उसके गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई. पीड़ित प्रेमी का आरोप है कि प्रेमिका के घर वालों ने उसे बांधकर जमकर पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों की कैद से छुड़ाया था. इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सीतापुर के महोली के रहने वाले पीड़ित अतुल कश्यप ने बताया कि उसकी लोनार थाना क्षेत्र की रहने वाली सजातीय युवती से काफी समय से फोन पर बातचीत हो रही थी. वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं. प्रेमिका ने हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के गांव स्थित अपने घर पर उसे मिलने के लिए बुलाया था. इसी बीच गुपचुप तरीके से प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी अतुल कश्यप को प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ कर बंधक बना लिया. पीड़ित ने बताया कि उन लोगों ने उसे घर के अंदर बांधकर सारे कपड़े उतरवाकर उसकी जबरदस्त तरीके से पिटाई की. पिटाई करते समय उन लोगों ने उसके शरीर पर गर्म पानी भी डाला था और गुप्तांग को चोट भी पहुंचाई. युवक ने बताया कि वह उन लोगों से लगातार छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह नहीं रुके.

गर्म पानी डाला और पिलाया पेशाब

प्रेमिका के घर वालों के द्वारा बुरी तरीके से पिटे प्रेमी अतुल कश्यप ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह लगातार रहम की भीख मांग रहा था. इस दौरान वह लोग उसके ऊपर गर्म और खौलता हुआ पानी डाल रहे थे. उन लोगों ने उसे कई बार पेशाब भी पिलाया. उन्होंने कई घंटे तक अतुल की पिटाई की. इस दौरान अतुल कई बार बेहोश भी हो गया था. इसके बाद गांव वालों ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाया.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इसके बाद पुलिस ने अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अतुल के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं. पिटाई से पूरा शरीर नीला पड़ चुका है. हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि छुपकर मिलने गए प्रेमी की पिटाई का मामला सामने आया है. पिटाई से घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है. पूरे मामले में तहरीर के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.