Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

युवक की चाकू मारकर हत्या ! स्कूल परिसर में मिला शव, फैली सनसनी

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अछोली गांव में शनिवार सुबह एक युवक की लहूलुहान हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भीम नेताम के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था और गांव में स्थित एक किराना दुकान में काम करता था। भीम नेताम का शव गांव के शासकीय स्कूल परिसर में मिला है जहां बीती रात एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन रातभर किसी ने भी स्कूल परिसर में पड़े शव की ओर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह जब गांव के एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को स्कूल परिसर में लाकर फेंका गया। स्कूल परिसर में संघर्ष या खून के छींटों जैसे कोई भी निशान नहीं मिले हैं, जो इस आशंका को बल देते हैं। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जो साक्ष्यों की गहन जांच में जुटे हैं। गांव में इस वारदात के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। लोग हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। गांव के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि 15 दिन के भीतर हत्या का दूसरा मामला है 15 दिन पूर्व ही करवारी में हत्या हुई थी जिसके आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं उसके बाद अब अछोली में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। हालांकि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पुलिस को इस हत्या के आरोपियों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.