Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

यात्रियों के लिए बड़ी खबर: उज्जैन यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू, 4 ट्रेनें रद्द, 52 ट्रेनों का रूट बदला

0

 उज्जैन। उज्जैन यार्ड में रिमाडलिंग काम किया जा रहा है। जिससे ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए ब्लाक लेने के कारण 11 से 15 अक्टूबर तक चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि अप एवं डाउन 52 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। वहीं 12 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट किया जाएगा।

इन ट्रेनों को किया निरस्त

  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19341 नागदा बीना एक्सप्रेस।
  • 12 से16 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19342 बीना नागदा एक्सप्रेस।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69214 इंदौर उज्जैन पैसेंजर।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69213 उज्जैन इंदौर पैसेंजर।

शार्ट टर्मिनेट, ओरिजिनेट व आंशिक रूप से निरस्त ट्रेन

  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69211 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से चलेगी तथा उज्जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69212 इंदौर उज्जैन पैसेंजर, फतेहाबाद चद्रावतीगंज पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा फतेहाबाद चद्रावतीगंज से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर 2025 तक गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन चित्तौड़गढ़ पैसेंजर , फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से चलेगी तथा उज्जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़ उज्जैन पैसेंजर, फतेहाबाद चद्रावतीगंज पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा फतेहाबाद चद्रावतीगंज से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59306 उज्जैन इंदौर पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्टेशन से चलेगी तथा उज्जैन से विक्रमनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59320 भोपाल उज्जैन पैसेंजर मक्सी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मक्सी से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59319 उज्जैन भोपाल पैसेंजर, मक्सी रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा उज्जैन से मक्सी के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19340 भोपाल दाहोद एक्सप्रेस, नागदा से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा भोपाल से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी ।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस, नागदा रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा नागदा से भोपाल के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59388 इंदौर नागदा पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा विक्रमनगर से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 59387 नागदा इंदौर पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा नागदा से विक्रमनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
  • 11 अक्टूबर को बीना से चलने वाली गाड़ी संख्या 19324 बीना नागदा एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा मक्सी से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.