Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

मोहम्मद सिराज ने अपने ही खिलाड़ी की इस जानवर से की तुलना, कहा-छठा विकेट नहीं लेना चाहता था

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज ने उनकी कमी टीम को नहीं खलने दी और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 विकेट चटकाकर टीम इंडिया को बड़ी बढ़त दिला दी. इस दौरान सिराज ने एक ऐसी बात कह दी, जिससे सभी लोग चौंक गए. उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी की तुलना एक जानवर से कर दी. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो छठा विकेट नहीं लेना चाहते थे. उन्होंने इसकी वजह भी बताई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

किसकी तुलना जानवर से की?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये एजबेस्टन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद का है. ये वीडियो इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है. इसमें मोहम्मद सिराज आकाश दीप को घोड़ा कहते हुए दिख रहे हैं. आकाश दीप ने इस टेस्ट मैच में सिराज का भरपूर साथ दिया और इंग्लैंड की पहली पारी में 4 विकेट हासिल किए.

वीडियो में मोहम्मद सिराज ने कहा कि आकाश दीप इस मौके का इंतजार कर रहा था. उसके अंदर विकेट लेने की भूख है. उसके साथ गेंदबाजी करके मजा आ गया. सिराज ने कहा कि मैच के दौरान अगर मैं और आकाशदीप 5-5 विकेट लेते तो मैं ये गेंद आकाशदीप को देता, क्योंकि टेस्ट मैच में पहली बार पांच विकेट लेना बहुत की स्पेशल. इस दौरान सिराज ने छठे विकेट को लेकर बड़ी बात कही.

नहीं लेना चाहता था छठा विकेट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया कि मैं छठा विकेट नहीं लेना चाहता था. जब मैंने जॉश टंग को अपने 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया तो मैंने आकाशदीप से बात की कि क्या मैं अगली पांच गेंदें बाहर डाल दूं, जिससे तुम्हे अगले ओवर में पांचवां विकेट लेने का मौका मिल जाएगा, लेकिन आकाशदीप ने मना करा दिया.

आकाशदीप ने कहा कि आप अच्छी बॉलिंग करो और विकेट लो. इसी ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने शोएब बशीर को आउट करके इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर समेट दी. सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. दूसरे छोर से उनको आकाशदीप का भरपूर साथ मिला.

आकाश दीप ने क्या कहा?

इंग्लैंड की पहली पारी में चार विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पहले दो विकेट जो मैंने लिए, उसमें सिराज का बहुत बड़ा योगदान था, क्योंकि उन्होंने दूसरे छोर से दबाव बनाए रखा था, जिसकी वजह से मैं विकेट निकाल पाया. उन्होंने कहा कि पांच विकेट लेना उतना जरूरी नहीं, जितना इंग्लैंड की टीम को जल्दी समेटना था. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. आकाश दीप ने इंग्लैंड की पहली पारी में 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.