Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

‘मेरा पति बिकिनी पहनकर दूसरे मर्दों से…’, डॉक्टर के गंदे शौक से परेशान थी बीवी, पुलिस ने कर दी खटिया खड़ी

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक चौंकाने वाला अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर पर खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में पेश कर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन बेचने का आरोप लगा है. हैरानी वाली बात है कि ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही लगाए हैं.

जिला जेल परिसर के सरकारी आवास में रहने वाले डॉक्टर वरुणेश दुबे की पत्नी सिंपी पांडे ने आरोप लगाया है- मेरे पति ट्रांसजेंडर महिला का रूप धारण कर अश्लील कंटेंट बनाते हैं और उसे पैसों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेचते थे. सिंपी ने बताया कि उन्होंने एक वायरल वीडियो में अपने पति को एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. घर की सजावट, अंगूठी और बैकग्राउंड देखकर वह तुरंत समझ गईं कि यह उनके ही मकान में शूट हुआ है.

डॉक्टर का आवास किया गया सील

बताया जा रहा है कि सिंपी ने 18 मई को अपने पति से गोरखपुर स्थित आवास पर इसे लेकर सवाल किए तो पति भड़क उठे. नौबत मारपीट तक की आ गई. इसके बाद सिंपी के पिता और भाई ने डॉक्टर से आमना-सामना किया और पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर दुबे के आवास को सील कर दिया है. एक उच्च स्तरीय विभागीय जांच समिति का गठन किया गया है और वीडियो की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है. FIR में बेवफाई, मानसिक उत्पीड़न और शारीरिक हिंसा के गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं.

डॉक्टर ने इसे फेक वीडियो बताया

वहीं, डॉक्टर दुबे ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए पलटवार किया है. उनका दावा है कि वायरल वीडियो डीपफेक तकनीक से बनाए गए हैं और यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है. उन्होंने शक जताया है कि उनकी पत्नी के कुछ तकनीकी जानकार रिश्तेदार इस साजिश में शामिल हो सकते हैं. यह मामला सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हड़कंप मचा रहा है. स्थानीय लोग हैरान हैं कि एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की ऐसी दोहरी जिंदगी सामने आएगी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच हो रही है और तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.