Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

मुस्लिम शख्स के साथ रहने लगी मां तो बेटे को बंधक बनाकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव! युवक ने वीडियो जारी कर बताई आपबीती

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में शर्मनाक घटना सामने आई है। नाबालिग लड़के को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दवाब बनाया गया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने वीडियो जारी कर पुलिस से गुहार लगाई। हालांकि, पुलिस ने उसे कैद खाने से छुड़वा लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह मामला मोघट थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़ित की मां राउफ नाम के शख्स के साथ पिछले कई महीनों से रह रही है। ऐसे में वह चाहता था कि उसका बेटा भी धर्म परिवर्तन कर ले। जब नाबालिग ने इनकार कर दिया तो उसके पैरों पर जंजीर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। तीन दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।

इसी बीच उसने वीडियो बनाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इधर, वीडियो मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नाबालिग को कैद से छुड़ाया। इस मामले में सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा कि मोघट थाना क्षेत्र से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था। जिसमें नाबालिग के साथ कुछ घटना होना बता रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित बालक के ने पुलिस को बताया कि पैरों पर जंजीर बांधी, थप्पड़ मारे, कमरे में बंद किया घर आने पर मां और रउफ ने पैरों पर जंजीर बांध दी। थप्पड़ मारे और कमरे में बंद कर दिया। दोनों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। रोजा रखने के लिए धमकाया। मैंने मंगलवार सुबह सेठ को फोन किया जिसके यहां मैं मजदूरी करता हूं, उसे पूरी घटना बताई। वह सेठ अपने साथ एक पुलिसवाले को लेकर बताए हुए पते पर आए। उन्होंने मुझे जंजीर काटकर वहां से छुड़वाया। पुलिस ने इस मामले में दो पर केस दर्ज कर लिया है।

मां ने पुलिस से कहा- झगड़ा करता है, इसलिए बांधा पुलिस ने नाबालिग की मां को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि बेटा नशा करता है और आए दिन झगड़े भी करता है। एक-दो बार पुलिस रिपोर्ट भी हो चुकी है। वह पहले भी घर आता रहा है। इसलिए उसे सांकल से बांधकर रखा था। ऐसा कुछ होता तो उसके हाथ में मोबाइल थोड़ी ना देते। पुलिस ने जमानती नोटिस देकर मां को छोड़ दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.