Logo
ब्रेकिंग
झारखंड में आरक्षण सुधार आंदोलन की 5 प्रमुख मांगें: व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर लातेहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरहुल सरना स्थल: निर्माण के 2 साल में ही भरभराकर गिरी मंडप की छत... शोऑफ के लिए ₹10 हजार में खरीदा कट्टा: पलामू में आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन युवा जेल में, SP की सख्... रायपुर अवधपुरी मैदान में दही हांडी का महामुकाबला; विजेता को ₹10 लाख, महाराष्ट्र-MP की 26 टीमें लेंगी... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क...
Header Ad

मासूमों पर काल बनकर गुज़रा वाहन: सड़क किनारे चल रही छात्राओं को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, कई घायल, दो गंभीर

0

मध्यप्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आदिवासी छात्रावास की छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सात छात्राएं घायल हुई हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए कुक्षी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, सभी छात्राएं पैदल छात्रावास की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल

सूचना मिलते ही छात्रावास और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। घायल छात्राओं को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दो छात्राओं के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाकी अन्य सात छात्राओं को सामान्य चोटें आई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.