Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

मानव मल कांड में नया मोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब एक नए बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें एक युवक को मानव मल खिलाए जाने का आरोप सामने आया था. यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पूरे प्रदेश में तूल पकड़ लिया था.

पुलिस का कहना है कि जीतू पटवारी ने पीड़ित युवक को बहला-फुसलाकर बयान बदलवाने की कोशिश की है. पटवारी द्वारा इस मामले को लेकर फेसबुक पर की गई पोस्ट के बाद मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ गया लिया.

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिनों पहले अशोकनगर में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. आरोप था कि उसे जबरन मानव मल खिलाया गया. इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी नाराजगी थी. इसी बीच जीतू पटवारी पीड़ित युवक से मिलने पहुंचे, और अब यह आरोप लग रहा है कि उन्होंने युवक को गुमराह कर मामले की गंभीरता को दबाने की कोशिश की है.

प्रशासन ने लिया संज्ञान

फेसबुक पोस्ट के जरिए जब यह मामला सामने आया, तो प्रशासन ने गंभीरता से जांच शुरू की. जांच के बाद मुंगावली थाने में जीतू पटवारी और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना मुंगावली थाना क्षेत्र के मूड़रा गांव के सरपंच से जुड़ी है. इसमें सरपंच पर युवक को मानव मल खिलाने का आरोप लगाया गया था.

भारतीय जनता पार्टी ने जताया विरोध

मध्य प्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आशीष अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश की साख गिराने की साजिश रची है. पूछा, दलित समाज की आड़ में झूठ फैलाना क्या राजनीति है? क्या कांग्रेस दलितों का अपमान और मध्य प्रदेश को बदनाम कर रही है? मांग की कि जीतू पटवारी को अध्यक्ष पद से हटाया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.