Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू, सिर पर गंगाजल लेकर पहुंचे भाजपा विधायक

भोपाल : मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ आज राज्य विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो गया। राज्यपाल पटेल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार के एक वर्ष से अधिक कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया। राज्यपाल ने एक वर्ष के दौरान नदी जोड़ो परियोजनाओं की शुरूआत के साथ ही राज्य में देश विदेश के उद्योगपतियों से निवेश आमंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस अवधि में 30 लाख करोड़ रुपयों से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं और इन्हें जमीन पर आकार देने के प्रयास प्रारंभ कर दिए गए हैं।

राज्यपाल ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के हित में उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में भी बताया और कहा कि आने वाले चार वर्षों के दौरान इनके लिए और अधिक कार्य किए जाएंगे। ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधा बढ़ाना, नवकरणीय ऊर्जा के विकास और अन्य कार्य तेजी से किए जाएंगे।

अभिभाषण के दौरान जहां राज्य सरकार की उपलब्धियों पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपायीं, तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्य टोकाटाकी करते नजर आए। विपक्ष के नेता उमंग सिंघार भी कुछ कहने का प्रयास करते हुए देखे गए। अभिभाषण के बाद राज्यपाल सदन से प्रस्थान कर गए।

इसके बाद सदन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सदन के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी के निधन का उल्लेख विधिवत तरीके से किया और सदन की ओर से सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.