Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
Header Ad

मंडप पर बैठे दूल्हे के हाथ पर गई दुल्हन की नजर, उठी और शादी कर दी कैंसिल, कही ये बात…

गाजे बाजे के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची. घरातियों ने बारातियों का जोरशोर से स्वागत किया. हंसी-खुशी जयमाल की रस्म भी हो गई. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे. जैसे ही दूल्हा सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भरने लगा, उसका दाहिना हाथ कांपने लगा. ये देख दुल्हन को उस पर शक हुआ. फिर पता चला कि दूल्हे को बीमारी है, जिससे उसका शरीर अचानक से कांपने लगता है. यह जानकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी.

मामला राजस्थान के धौलपुर का है. यहां सात फेरे लेने से पहले ही दुल्हन ने शादी तोड़ दी. जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार की बेटी दीपिका की शादी करौली जिले के कल्याणी गांव के निवासी प्रदीप के साथ तय हुई थी. धूमधाम से बारात आई और शादी की रस्में चलना शुरू हुईं. वरमाल के बाद मंडप पर जब दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग सिंदूर से भर रहा था तो उसका हाथ कांपने लगा.

तब दुल्हन को शक हुआ की दूल्हा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. इसके चलते उसने विदाई से मना कर दिया और शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. बोली- मैं ऐसे शख्स से शादी नहीं कर सकती, जिसे कोई गंभीर बीमारी हो. हालांकि, जब दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि ठंड के चलते उसके हाथ कांप रहे थे. उसने यह भी बताया कि शादी से पहले कई बार लड़की वालों ने उसे देखा था और तब कोई शिकायत नहीं की गई थी.

सरकारी स्कूल में टीचर है दूल्हा

हालांकि, दुल्हन दूल्हे के किसी भी बात को मानने पर तैयार नहीं थी और अपने फैसले पर अड़ी रही. दुल्हन के फैसले के चलते बारात में हंगामा मच गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की भी कोशिश की. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका. अंत में बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. दूल्हा प्रदीप एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक है, जबकि दुल्हन दीपिका बीए और बीएड कर चुकी है और हाल ही में रीट परीक्षा दी थी. दोनों शिक्षित होने के बावजूद यह रिश्ता अधूरा रह गया. घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.