Logo
ब्रेकिंग
Raipur News: इंडोर स्टेडियम में होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन, बस और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्पेश... Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्... Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि...
Header Ad

भोपाल प्रशासन का बड़ा एक्शन! लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, बैठक से गैरहाजिर 5 अफसरों पर कलेक्टर की कड़ी कार्रवाई”

0

भोपाल कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा सलाहकार समिति की बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पाँच अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और जनहित योजनाओं की मॉनिटरिंग में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, अनुपस्थित रहे अधिकारियों-कर्मचारियों में विभिन्न विभागों से जुड़े लोग शामिल हैं। प्रशासन अब उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख़्त नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

वहीं कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने कृषि और सम्बद्ध क्षेत्र में प्राथमिकता से बैंक द्वारा लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन कल्याणकारी योजना पीएम स्वनिधि का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए कहा। कलेक्टर ने समस्त बैंकों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निराकरण करने व क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो बढ़ाने के निर्देश दिए।

एसडीएम-तहसीलदार के कोर्ट में तय समय में जवाब देने के निर्देश

भोपाल, एसडीएम-तहसीलदार विभिन्न कोर्ट प्रकरणों में तय समय और सही जवाब दें। खासकर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट के मामलों में इस दिशा में अमल करने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.