Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भूल जाइए एल्सिड का शेयर, ये बन गया भारत का सबसे महंगा स्टॉक, 1 की कीमत 1.38 लाख रुपये

भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली देखने को मिली. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 636.24 अंकों की गिरावट के साथ 80,737.51 पर बंद हुआ. लेकिन इस बीच भी कुछ शेयरों ने कमाल किया. एल्सिड जैसे हाई प्राइस शेयर को पार करते हुए MRF ने नया कीर्तिमान हासिल किया है. एल्सिड का पछाड़ते हुए फिर से एक बार एमआरएफ का शेयर देश का सबसे महंगा शेयर बन गया है.

एल्सिड के शेयरों में बीते साल अक्टूबर में एक ही दिन में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी. बीएसई की ओर से स्पेशन कॉल ऑक्शन आयोजित करने के बाद 29 अक्टूबर 2024 को इसके शेयरों में 66,92,535% की रैली देखी गई थी. कंपनी के शेयर एक ही दिन में 3.53 रुपये से चढ़कर 2,36,250 रुपये पर पहुंच गए थे. वह देश का सबसे महंगा स्टॉक हो गया था. लेकिन आज कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली जिसके चलते एमआरएफ 1.38 लाख रुपये प्रति शेयर के साथ देश का सबसे महंगा स्टॉक बन गया.

एल्सिड के शेयरों में गिरावट

एल्सिड के शेयरों में इन दिनों काफी गिरावट देखने को मिल रही है. नवंबर 2024 में जो कंपनी के शेयर 3,32,399.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे. वह अब करीब 60 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. आज भी एल्सिड इंवेस्टमेंट्स के शेयरों में गिरावट देखने के मिली है. कंपनी के शेयर 0.42 प्रतिशत के साथ 129300 रुपये पर बंद हुए हैं.

MRF ने किया बढ़िया प्रदर्शन

MRF के शेयरों में हाल की बढ़ोतरी मजबूत तिमाही नतीजों से समर्थित है. मार्च 2025 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल के 380 करोड़ रुपये से बढ़कर 498 करोड़ रुपये हो गया. आय 12% बढ़कर 6,944 करोड़ रुपये हुई, और EBITDA 18% बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये रहा, जिसमें मार्जिन में 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है.

MRF भारत का सबसे बड़ा टायर निर्माता है और वैश्विक स्तर पर भी शीर्ष टायर कंपनियों में शामिल है. कंपनी पैसेंजर कार, ट्रक, मोटरसाइकिल और कृषि वाहनों के लिए विभिन्न प्रकार के टायर बनाती है. इसके अलावा, MRF ने कन्वेयर बेल्ट, पेंट्स के सेक्टर में भी अपने बिजनेस को फैलाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.