Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

भाजपा पार्षद पर चाकू से हमला! बोला- चुनाव से मिली हार से बौखलाया विपक्षी प्रत्याशी कर रहा दादागिरी

राजनांदगांव : राजनंदगांव चिखली वार्ड नं 6 में चुनाव में मिली हार से बौखलाए प्रत्याशी के द्वारा लगातार वार्ड में दादागिरी की जा रही है। पूरा मामला चिखली शांति नगर का है जहां पर विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा भाजपा पार्षद पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें भाजपा पार्षद सुनील साहू बाल बाल बचे हैं। इससे आक्रोशित वार्डवासियों ने आज चिखली पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वार्डवासियों को समझाने एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, नवरत्न कश्यप पहुंचे लेकिन वार्डवासियों की मांग है कि वे एसपी से ही बात करेंगे।

भाजपा पार्षद सुनील साहू ने बताया कि चुनाव में मिली हार के बाद विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा लगातार वार्ड में रंगदारी व दादागिरी की जा रही है। बीते दिनों एक वकील के साथ मुझे वोट नहीं दिया कहकर मारपीट की गई थी। सामने वाले पर कारवाई नहीं की गई जिसकी रिपोर्ट लिखाने के बाद भी चिखली पुलिस के द्वारा खानापूर्ति कार्रवाई करते हुए मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसके बाद उसके हौसले बुलंद हो गए और वो मेरे एक कार्यकर्ता के घर में 20-25 लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और उसके बगीचे में तोड़फोड़ की जिसका विरोध करने पर कहा गया कि मैं दादागिरी कर रहा हूं जो करना है कर लो।

इसकी भी लिखित शिकायत चिखली पुलिस थाने में नामजद की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए और उसने मेरे ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया जिसमें वो बाल-बाल बचे हैं लेकिन इसके बाद भी चिखली पुलिस का विपक्षी प्रत्याशी से मोह भंग नहीं हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.