Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल का पहला संबोधन, कार्यकर्ताओं से बोले- जो दाएं-बाएं होगा, उसे दिक्कत आएगी

भोपाल : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आज अध्यक्ष निर्वाचित हुए हेमंत खंडेलवाल ने अपने नाम की घोषणा होने के फौरन बाद अपने पहले संबोधन में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को समर्पित हर व्यक्ति का सम्मान होगा और पार्टी से जो ‘दाएं-बाएं’होगा, उसे दिक्कत आएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में खंडेलवाल के नाम की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर आधिकारिक घोषणा की।

इसके बाद मंच से दिए अपने संबोधन में खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि क्षमता और लगन वाले हर कार्यकर्ता को काम मिलेगा। समाज भाजपा से अच्छे आचरण की उम्मीद करता है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की भावना के अनुरुप अपना आचरण रखें। पार्टी को समर्पित हर व्यक्ति का सम्मान होगा और पार्टी से जो दाएं-बाएं होगा, उसे दिक्कत आएगी। उन्होंने कांग्रेस को भी चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष के तौर पर भी सिर्फ एक ही व्यक्ति का नामांकन सामने आया। उन्होंने कहा कि भाजपा में जैसा अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ है, आप (कांग्रेस) वार्ड का भी करा के देख ले तो हम आपका सम्मान करेंगे। भाजपा में सबसे बड़ा अनुशासन है, जहां सब मिल कर काम करते हैं।

खंडेलवाल ने कहा कि उनका ये पद, पद नहीं दायित्व है। जनसंघ से अब तक जितने भी पार्टी के अध्यक्ष हुए हैं, उन्होंने पार्टी को मजबूत किया है। निवर्तमान अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खंडेलवाल, अटल बिहारी वाजपेयी समेत अन्य सभी वरिष्ठतम नेताओं को याद किया और सभी पुराने अध्यक्षों का भी संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि उनमें कोई अतिरिक्त योग्यता नहीं है, वे भी आम कार्यकर्ता हैं। भाजपा आम कार्यकर्ता को पद पर बैठा देती है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में काम करना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वे नई परिभाषा लिख रहे हैं। प्रदेश रोजगार के माध्यम से उन्नति कैसे पाए, इस दिशा में वे सतत प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की हर विकास कार्य योजना को पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर उतारेंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पिछले 100 साल से कांग्रेस के खिलाफ झंडा बुलंद करता रहा। उनके पिता दिवंगत विजय खंडेलवाल चार बार सांसद रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं कई वर्ष पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.