Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सोनम रघुवंशी का ये सबूत उलझा रहा राजा हत्याकांड की मिस्ट्री, जेठ ने पुलिस को दिखाईं फोटो

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. फिर भी पुलिस इस केस में उन सारे सबूतों की तलाश में हैं जुटी है जो इस केस को और मजबूत बना सकते हैं. इस बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं जो सोनम के बताए जा रहे हैं. इन दोनों मंगलसूत्रों के मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या राजा के अलावा सोनम ने किसी और से भी शादी की थी? अगर एक मंगलसूत्र राजा के नाम का है तो दूसरा किसका है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को ये दोनों मंगलसूत्र उस फ्लैट से मिले जहां राजा की हत्या के बाद सोनम छिपी हुई थी. बताया जा रहा है कि इनमें से एक मंगलसूत्र वो था जो राजा ने पहनाया था जबकि दूसरा राज ने दिया था. ऐसे में अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सोनम ने राजा से शादी करने से पहले ही राज से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी. वहीं, दूसरी ओर पुलिस सोनम के 16 लाख के उन गहनों के बारे में भी पता करने की कोशिश कर रही है जो उसे शादी के वक्त राजा के परिवारवालों ने गिफ्ट दिए थे.

राजा की हत्या के बाद सोनम के काले बैग के गायब करने वाले शिलोम जेम्स की निशानदेही पर इंदौर पुलिस ने पिछले दिनों रतलाम में उसके रिश्तेदार के घर से गहनें बरामद किए. लेकिन वह गहनें पूरे हैं या नहीं, इसके बारे में अभी साफ तौर पर कुछ पता नहीं चल सका है.

राजा के भाई ने किए कई खुलासे

इस बीच राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को कहा था कि मुख्य आरोपी सोनम को उनके परिवार ने विवाह के दौरान करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तोहफे में दिए थे. विपिन रघुवंशी ने यह दावा मेघालय पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश के रतलाम से रविवार को अहम सबूत के तौर पर कुछ जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामग्री बरामद किए जाने के अगले दिन किया. ये सामान हत्याकांड के सबूत छिपाने और मिटाने के आरोप में गिरफ्तार इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी शिलोम जेम्स की निशानदेही पर उसकी पत्नी के मायके से बरामद किया गया. इस बरामदगी के अगले दिन विपिन इंदौर पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के दफ्तर में दिखाई दिए जहां जांच के लिए मेघालय पुलिस के दल ने डेरा डाल रखा है.

जेवरात की तस्वीरें मांगीं

राजा के भाई विपिन ने बताया- उन्होंने मेघालय पुलिस को करीब 16 लाख रुपये मूल्य वाले सोने और चांदी के उन जेवरात की तस्वीरें सौंपी जो राजा और सोनम के विवाह के दौरान उनके परिवार ने अपनी बहू को भेंट में दिए थे. राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने बताया- मुझे पूछताछ के लिए बुलाया गया था. मेघालय पुलिस के दल ने मुझसे राजा और सोनम की शादी से जुड़े जेवरात की तस्वीरें मांगीं. फिलहाल मुझे नहीं पता है कि इनमें से कौन से जेवरात बरामद किए गए हैं.

‘मां ने राजा को डांटा था’

विपिन ने यह भी कहा कि मेघालय में हनीमून के लिए उनका भाई राजा सोने की चेन और अंगूठी पहनकर गया था. उन्होंने बताया, राजा ने हनीमून के लिए रवाना होने के दौरान एयरपोर्ट पर खिंचाईं तस्वीरें हमें भेजी थी. मेरी मां ने तस्वीरें देखकर राजा को फोन पर डांटा भी था कि वह महंगे जेवरात पहन कर हनीमून पर क्यों गया है? राजा ने मां को जवाब दिया था कि सोनम ने उसे हनीमून के दौरान ये जेवरात पहनने के लिए कहा था.

23 मई को राजा की हत्या

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम के अलावा उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. हत्याकांड के सबूत छिपाने और मिटाने के आरोप में रियल एस्टेट कारोबारी जेम्स समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मेघालय पुलिस मामले की जांच के लिए जेम्स को मध्यप्रदेश लेकर आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.