Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

बिहार की दुल्हन की दिल्ली में मौत, मां बोली- दामाद का सीक्रेट लग गया था पता, सबूत भी थे, इसलिए मेरी बेटी को…

शादी के बाद बिहार की एक दुल्हनिया बड़े ही शौक से पति संग दिल्ली आई. यहां उसका पति नौकरी करता था. वो पांडव नगर में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था. दुल्हनिया को अभी यहां आए हुए कुछ वक्त ही हुआ था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. नई नवेली दुल्हन की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों ने फिर ऐसा खुलासा किया जिसे सुन पुलिस भी दंग रह गई.

परिजनों की मानें तो मृतका के पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था. इसका पता विवाहिता तो चल गया था. उसके पास इसके कई सबूत भी थे. इसी के चलते पति और ससुरालियों ने मृतका को मार डाला. परिजनों ने दिल्ली के मंडावली थाने में FIR दर्ज करवाई बै.

जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली मयूरी की शादी 6 मार्च 2025 को नवादा के रोह निवासी विपुल कुमार संग धूमधाम से हुई थी. मयूरी के माता-पिता और भाई का आरोप है कि उनकी इकलौती बेटी की हत्या उसके पति विपुल, सास-ससुर, देवर और विपुल की गर्लफ्रेंड रितिका ने मिलकर की. फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया.

मयूरी की मां पूनम सिंह ने बताया- हमारा दामाद विपुल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. शुरुआत में वो मयूरी को अपने साथ ले जाने से हिचक रहा था. सास-ससुर के दबाव में वह 20 मई को मयूरी को दिल्ली ले गया. पूनम के अनुसार, मयूरी ने फोन पर बताया था कि विपुल का रितिका नाम की एक लड़की से अवैध संबंध है, जो मुंबई में किसी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. मयूरी ने दावा किया था कि उसके पास इस अफेयर के सबूत हैं.

फंदे से उतारकर जमीन पर रखा शव

मयूरी के भाई गौरव कुमार ने बताया- 2 जून को दोपहर में बहन से उनकी बात हुई थी. लेकिन शाम 7 बजे विपुल ने फोन कर बताया कि मयूरी ने आत्महत्या कर ली. गौरव का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही विपुल ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर रख दिया, जो हत्या की साजिश की ओर इशारा करता है. दिल्ली पुलिस ने मयूरी की हत्या की शिकायत मंडवाली थाने में दर्ज की है. विपुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, सास, ससुर, देवर और रितिका अभी भी फरार हैं.

पुलिस कर रही फरार आरोपियों की तलाश

परिवार का कहना है कि विपुल शादी के बाद भी फ्लैट और गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की मांग करता था. गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा गबड़ा पर निवास करने वाला पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है. पूनम और गौरव ने मांग की है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.