Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘फॉलो करो और गोल्ड पाओ…’ दुकानदार ने दिया ऑफर तो लग गई ग्राहकों भीड़, फिर रख दी ये शर्त

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेमस होने के लिए रील बनाने वाले कुछ भी करते है. कभी खतरनाक स्टंट तो कभी अजीबोगरीब हरकतें. इसके चक्कर में कभी जेल की हवा खानी पड़ती है तो कभी जान भी खतरे में पड़ जाती है. उसके बावजूद रील बनाने का चस्का कम होने का नाम नहीं ले रहा. कानपुर के एक ज्वैलर ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए सोने की कील मुफ्त में देने का ऑफर ही दे दिया बस फिर क्या था, उसके दुकान के बाहर इतनी भीड़ लग गई कि संभालना मुश्किल हो गया. अब उसको एक रील बनाकर लोगों से अपील करनी पड़ गई.

इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आजकल हर कोई फेमस होना चाहता है. इसके लिए तरह-तरह के तरीके देखने को मिलते है. कानपुर के एक ज्वैलर ने अनोखा तरीका निकाल लिया. कानपुर के बर्रा क्षेत्र में चित्रांश ज्वेलरी की दुकान है. इसके मालिक अमित निगम ने अपनी दुकान के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है. अमित बीच-बीच में रील पोस्ट करते रहते है.

‘फॉलो करने वाले को मिलेगी सोने की कील’

दो दिन पहले उन्होंने एक रील पोस्ट करके कहा कि जो भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करेंगे उनको सोने की नाक की कील मुफ्त में दी जाएगी. बस फिर क्या था. यह सुनते ही चित्रांश ज्वेलरी के बाहर लोगों को भारी भीड़ लगने लगी. सबसे ज्यादा भीड़ महिलाओं की थी, जो मुफ्त में सोने की कील के लिए लाइन में लगी हुई थी. शहर में यह खबर आग की तरह फैल गई और जिसने भी यह सुना वो चित्रांश ज्वेलर के यहां पहुंच गया.

अमित ने रील बनाकर की लोगों से अपील

इस ऑफर को अमित निगम ने होली ऑफर का नाम दिया था. हालात यह हो गए कि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया. इसके बाद अमित निगम को फिर से एक रील बनाकर लोगों से अपील करनी पड़ी कि भीड़ बढ़ने की वजह से यह ऑफर सिर्फ दो मार्च तक रहेगा और वो भी सिर्फ 12 से 2 बजे के बीच. अपील के वाजजूद अमित की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.