Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

फिर सुर्खियों में पंजाब की जेल, भारी संख्या में मोबाइल और नशा बरामद

0

तरनतारन/गोइंदवाल साहिब: करोड़ों रुपये की लागत से बनी केंद्रीय कारागार श्री गोइंदवाल साहिब आए दिन नशीले पदार्थों, तेजधार हथियारों और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के कारण सुर्खियों में रहती है। इसका एक और ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 14 मोबाइल फोन, 13 सिम, 3 ईयरफोन, 4 ईयरपॉड, 2 डेटा केबल, 2 चार्जर और 380 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इस संबंध में श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए डीएसपी श्री गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक अधीक्षक हंसराज और गुरदयाल सिंह द्वारा चलाए गए औचक तलाशी अभियान के दौरान जेल में फेंका गया एक बैग बरामद किया गया, जिसमें से 380 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद की गईं।

इसके साथ ही जेल के विभिन्न वार्डों में की गई चेकिंग के दौरान विभिन्न कंपनियों के 14 मोबाइल फोन, 13 सिम, 3 ईयरफोन, 4 ईयरपॉड, 2 डाटा केबल, 2 चार्जर बरामद किए गए। डीएसपी सोनी ने बताया कि जेल के सहायक अधीक्षकों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.