Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नेपाल में सरकार और सिस्टम दोनों फेल, जनता ने सुरक्षाबलों को दौड़ा-दौड़कर पीटा, मंत्रियों के घर जलाए

0

नेपाल में सरकार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन के दूसरे दिन सरकार और सिस्टम दोनों फेल होते दिख रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. प्रदर्शनकारी नेपाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक मंदी के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों के दबाव में सरकार ने सोशल मीडिया ऐप्स पर लगा बैन हटा दिया था.

सरकार ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा छोड़ने और बातचीत की अपील की है. हालांकि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार इस्तीफा दे और अंतरिम सरकार का गठन हो. प्रदर्शनकारी फिर से चुनाव कराने और प्रधानमंत्री समेत सभी सांसदों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, 400 से ज्यादा घायल हैं.

प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के घर में आगजनी

उग्र भीड़ नेताओं-मंत्रियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी कर रही है. बालकोट में PM ओली के आवास को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा किया और आग लगा दी. पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा के घर में भी आगजनी हुई है.

गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर तोड़-फोड़ और आगजनी हुई. मंत्रियों को सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है. हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

प्रदर्शन हिंसा में कैसे बदला?

ओली सरकार पर आरोप लगाया कि वह करप्शन खत्म करने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाए. युवा बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और करप्शन के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरना चाहते थे. सोमवार को हजारों युवाओं ने काठमांडू में संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

वे सरकार से सोशल मीडिया से बैन हटाने की मांग कर रहे थे. इनमें से कुछ लोग संसद परिसर में घुस गए, जिसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछार की, आंसू गैस के गोले दागे और गोलीबारी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेताओं के बच्चे भ्रष्टाचार की कमाई से ऐश कर रहे हैं और हम बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.