Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

फिर बदला दिल्ली NCR का मौसम… आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान, रैपिड रेल स्टेशन की छत उखड़ी

दोपहर ढाई बजे तक दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ रही थी. लेकिन अचानक से मौसम बदलने लगा. अभी तीन ही बजे थे कि आकाश में बादल छा गए. चारों ओर अंधेरा छा गया. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई. मौसम बदलने और बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अनुमान जताया था. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया था. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अशोक नगर आरआरटीएस नमो भारत स्टेशन का आंधी से टीनशेड ही उखड़ गया. एहतियात के तौर पर मेट्रो का संचालन बंद कर दिया गया.

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने से भारी नुकसान हुआ है. अशोक नगर आरआरटीएस नमो भारत स्टेशन का आंधी से टीनशेड ही उखड़ गया. एहतियात के तौर पर मेट्रो का संचालन बंद कर दिया गया.

दिल्ली एनसीआर में कड़कड़ाती धूप के बीच लोगों को राहत मिली है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. वहीं कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट आई है. मौसम बदलने और बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. शनिवार सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. वहीं तेज धूप की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में मुश्किल हो रही थी.

आंधी-बारिश से दिल्ली-NCR में भारी नुकसान

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों आंधी से भारी नुकसान हुआ है. इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आंधी से पेड़ टूट कर गिर गए हैं.

दोपहर होते ही बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय सूरज ने आग बरसाई. दोपहर होते-होते मौसम ने यू-टर्न लिया और बादल छाने से दिन में ही रात हो गई. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई. इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली. इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली. दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम और नोएडा के कई इलाकों में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबादी हुई है. नोएडा के सेक्टर 62, 37, 18 और सेक्टर 4 और 5 समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिली है.

क्या गिरेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 18 मई को भी सतह पर तेज हवाएं चलने का अनु्मान है. 19 मई को गरज के साथ बारिश का अनुमान है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. 19 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.