Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

पाकिस्तान में जहां था लश्कर का ठिकाना, वहां पहुंची थी ज्योति मल्होत्रा… मुरीदके में ली थी ट्रेनिंग; जांच में कई खुलासे

पाकिस्तान का मुरीदके शहर तो आपको याद ही होगा. वही मुरीदके, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वार्टर और कुख्यात आतंकी हाफिज सईद का घर कहा जाता है. यहीं पर हरियाणा की यूट्यूबर और जासूस हसीना ज्योति मल्होत्रा ने जासूसी की ट्रेनिंग ली है. ट्रेनिंग के बाद उसे यहीं से अगले मिशन के लिए भारत भेजा गया था. लेकिन मिशन शुरू करने से पहले ही वह हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ गई. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पहलगाम अटैक से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान गई थी. इस दौरान उसने 14 दिन मुरीदके में ही बिताए थे.

हरियाणा में हिसार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यह खुलासा खुद ज्योति ने ही पूछताछ में किया है. हालांकि इस पूछताछ में अब तक साफ नहीं हो सका है कि मुरीदके से वह कौन से मिशन पर भारत लौटी थी. इस मिशन में उसके अलावा और कितने लोग हैं. हिसार पुलिस इस संबंध में उससे लगातार पूछताछ कर रही है. फिलहाल ज्योति मल्होत्रा पांच दिन के कस्टडी रिमांड पर हिसार पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास है. पुलिस का दावा है कि इस मिशन में ज्योति इकलौती नहीं है, बल्कि उसके अलावा 20 से अधिक लोग शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह सभी 20 लोग सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं.

प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी किया बिंदास भ्रमण

ज्योति मल्होत्रा के लिए पाकिस्तान में घूमने के लिए कोई भी क्षेत्र प्रतिबंधित नहीं था. वह बिंदास होकर पाकिस्तान में जहां चाहे भ्रमण करती थी, बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की पुलिस खुद सिक्योरिटी मुहैया कराती थी. वह कई बार उन स्थानों पर भी गई, जहां सामान्य भारतीयों के जाने पर रोक है. इनमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कुछ हिस्सों के अलावा इस्लामाबाद, करांची और मुरीदके में भी कुछ स्थान शामिल हैं. उसे यह सुविधा भारत में पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के कहने पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारी शाकिर ने दिलाई थी.

पहलगाम अटैक में भूमिका की आशंका

हिसार पुलिस ने आशंका जताई है कि पहलगाम अटैक में भी ज्योति की भूमिका हो सकती है. हालांकि उसने पूछताछ में इस बात को खारिज किया है. बावजूद इसके, पुलिस का कहना है कि पहलगाम अटैक से तीन दिन पहले ज्योत मल्होत्रा कश्मीर में थी. इस दौरान वह पहलगाम में उस स्थान पर भी गई थी, जहां आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को गोली मार दी थी. इसी घटना की प्रतिक्रिया के रूप में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ज्योति पाकिस्तान एंबेसी के अधिकारी दानिश के संपर्क में थी. इस दौरान भी दोनों के बीच संवेदनशील डेटा का लेनदेन हुआ था.

लगातार आ रहे थे पाकिस्तानी दोस्तों के फोन

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को उसके पाकिस्तानी दोस्तों के फोन कॉल लगातार आ रहे थे. इनमें सर्वाधिक कॉल शाकिर के हैं. यह वही शाकिर है, जिसके नंबर को ज्योति ने जट रंधावा के नाम से सेव किया था. हालांकि इन फोन कॉल को लेकर उठे सवाल पर ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि वह वीडियो बनाने के लिए पाकिस्तान जाती रहती थी. इस दौरान उसके कई सारे दोस्त बने थे. भारत लौटने के बाद भी वह अपने इन दोस्तों से बात करती थी. इसी के साथ उन्होंने अपनी ओर से सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या अब अपने देश में दोस्तों से बात करना भी अपराध हो गया. इसी के साथ हरीश मल्होत्रा ने पुलिस से अपने फोन और लैपटॉप आदि लौटाने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.