Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पहाड़ों पर मंदिर में हो रहा था हवन, तभी कुंड से निकले धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां; 30 जख्मी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पहाड़ों पर देवस्थान में एक मंदिर में हवन हो रहा था, जहां हवन कुंड से निकला धुंआ मधुमक्खियों को लग गया और मधुमक्खियां इससे भड़क गईं. इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल ये हवन शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डांग खैरौना गांव की पहाड़ियों पर हो रहा था, जहां बुधवार की शाम देवस्थान पर हवन के दौरान आग जलाई गई. आग से निकले धुएं की वजह से पेड़ पर बैठी मधुमक्खियां भड़क उठीं. हवन में शामिल 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जो घायल हो गए. इनमें से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल अनीता ने बताई आपबीती

जिन पांच लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें 26 साल की अनीता धाकड़, 10 साल के कपिल, 10 साल की अर्पिता, 17 साल की रजनी और 8 साल की सैंकी धाकड़ के नाम शामिल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है. अनीता धाकड़ ने बताया खैरौना गांव की पहाड़ियों पर स्थित देव स्थान पर हवन के लिए जलाई लकड़ी से उठे धुएं के बाद अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

लोग जंगल की ओर भागने लगे

अनीता ने आगे बताया कि मधुमक्खियों का हमला इतना भयानक था कि हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था. यहां तक की मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए लोग जंगल की ओर भी भागने लगे. हमले में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं. घायलों को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर बाकी सब का भी इलाज चल रहा है. जो गंभीर रूप से घायल हैं. उनके चेहरे पर सूजन आ गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.