Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

इस्तीफा देने के 2 दिन बाद दोबारा ममता कुलकर्णी को वापस मिला महामंडलेश्वर का पद, गुरु को जताया आभार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जब से भारत लौट कर आई हैं, वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोगों के सामने वो ज्यादा लाइम लाइट में तब आईं, जब उन्हें महाकुंभ में महामंडलेश्वर का पद मिला. हालांकि, इसके बाद से हर जगह ही इस चीज को लेकर काफी विरोध किया गया था. जिसके बाद कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए बताया था कि उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया गया था. हालांकि, अब उन्हें दोबारा से महामंडलेश्वर का पद दे दिया गया है.

ममता कुलकर्णी ने हाल ही में दोबारा से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें महामंडलेश्वर का पद वापस दे दिया गया है. हालांकि, उनकी एक वीडियो से पहले किन्नर अखाड़े की पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था. अब ममता कुलकर्णी यानी यमाई ममता नंद गिरी ने भी इसे कंफर्म कर दिया है.

वापस मिला महामंडलेश्वर का पद

एक्ट्रेस ने 10 फरवरी को शेयर किए अपने वीडियो में कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे गुरु स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर झूठे आरोप लगाए थे. जिसके बाद मैंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने गुरु को जो मैंने भेंट दी थी, वो महामंडलेश्वर बनने के बाद छत्र, छड़ी और चंवर के लिए दिया था और उससे बचा बाकी पैसा भंडारे के लिए दिया था. मैं अपने गुरु की आभारी हूं कि उन्होंने वापस इस पद पर मुझे बैठा दिया है. मैं अपना जीवन किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित करूंगी.

साध्वी रहने की कही थी बात

जब एक्ट्रेस ने महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने कहा था कि वो 25 साल से एक साध्वी की तरह रही हैं और हमेशा रहेंगी. उन्होंने कहा था कि मुझे ये पद दिए जाने के बाद से कुछ लोगों इसका विरोध करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं. आज किन्नर अखाड़े में मुझे लेकर समस्याएं हो रही हैं. बॉलीवुड से इतना दूर कौन रहता है, लेकिन मैंने 25 साल तपस्या की, मैं खुद गायब रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.