Logo
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...
Header Ad

पन्ना में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग की कर दी गई हत्या

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत लमतरा में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम यादव की कुछ लोगों ने रास्ता रोककर बेरहमी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और डंडों से किए गए हमले में बलिराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

शाहनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बलिराम यादव और झुक्का यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार को बलिराम यादव किसी निजी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने कुल्हाड़ और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल बलिराम यादव को परिजन 100 डायल की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर लेकर पहुँचे, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर सर्वेश कुमार लोधी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार झुक्का यादव, हल्काई यादव, जलेश यादव, झुक्का यादव की पत्नी धना यादव और जलेश यादव की पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला।”थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर पाँचों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.