Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा में 155 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र मुख्य केंद्रों में होंगे अपग्रेड, WCD मंत्रालय ने दी मंजूरी सिरसा में दिल दहला देने वाली वारदात: कांग्रेस नेता के पोते की बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हत्या, भाई-भतीज... प्लॉट पर गेट लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष: बहादुरगढ़ में जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 26 को किया नामज... हरियाणा HTET रिजल्ट जारी: कुल 16.57% अभ्यर्थी हुए पास, BSEH की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें परिणाम कैथल में बाइक सवार 3 बदमाशों का आतंक: स्कूटी से गिराकर महिला से झपटी ढाई तोले की सोने की चेन गंगा में उफान से बिजनौर बैराज का बायां तटबंध धंसा: 100 मीटर ACBM पैच नदी में समाया, युद्धस्तर पर बचा... रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: 'मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात' फैक्ट्री में टरबाइन फटने से 3 इं... बेतिया में दिल दहला देने वाला हादसा: छठिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे 18 लोगों को बस ने कुचला, 5 की मौ... पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग
Header Ad

पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी, गले पड़ गया दरोगा; लाज बचाने के खातिर DSP के पास पहुंची महिला

एक कहावत है कि चले थे हरि भजन को ओटन लगे कपास. कुछ इसी तरह की मामला बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है. यह महिला अपने पति से अलग होने के लिए उनके खिलाफ तलाक का मुकदमा लड़ रही है. इसी मुकदमे के सिलसिले में पिछले दिनों एक दरोगा उनके संपर्क में आया और अब यह दरोगा महिला के अकेलेपन का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है.

आरोपी दरोगा से परेशान पीड़िता ने लाज बचाने की खातिर डीएसपी से गुहार लगाई है. पीड़ित महिला ने महिला ने दरोगा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. बताया कि आरोपी दरोगा उसे अश्लील वीडियो भेजता है और कॉल कर परेशान कर रहा है. यहां तक कि मुजफ्फरपुर के सदर थाना से ट्रांसफर होकर उसका भोजपुर के बिहिया थाने में तैनाती के बाद वह वह पीड़िता को अकेले में मिलने का दबाव बना रहा है.

बेटी-बेटी कहकर जीता भरोसा

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी की दर्जनों कॉल रिकार्डिंग सेवकर रखी है. पीड़िता के मुताबिक उसने इस संबंध में थाने की पुलिस के अलावा, डीएम-एसपी और मुख्यमंत्री तक को ईमेल से शिकायत दी है. इसमें बताया कि आरोपी उसके पिता की उम्र का है. इसकी वजह से उसने आरोपी को भाव देना शुरू कर दिया. आरोपी भी उसे बेटी-बेटी कहकर संबोधित करता था. इसी प्रकार आरोपी ने उसके परिजनों और रिश्तेदारों से भी अच्छे संबंध बना लिए और अब उसके साथ अवैध संबंध कायम करना चाहता है. पीड़िता ने इस संबंध में मुजफ्फरपुर नगर की डीएसपी सीमा देवी से गुहार लगाई है.

डीएसपी ने दरोगा को लगाई फटकार

बताया कि वह आरोपी का नंबर कई बार ब्लॉक कर चुकी है, लेकिन वह हर बार नए नंबर से या फिर सोशल मीडिया के जरिए कॉल करने लग जाता है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के खिलाफ मुकदमा लड़ रही है और अलग रहती है. आरोपी दरोगा इसी अकेलेपन का लाभ उठाना चाहता है.पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद डीएसपी ने पीड़िता से ही आरोपी को फोन कराया. इस बार भी आरेापी ने पीड़िता के साथ अभद्र भाषा में बात की. इसके बाद डीएसपी ने उसे कड़ी फटकार लगाई और कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को कहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.