Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

गर्म तंदूरी के चक्कर में 12 लोगों पर FIR, आपस में भिड़ गए दुकानदार और ग्राहक; जमकर चले लात-घूसे

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर गर्म तंदूरी रोटी के लिए जमकर मारपीट हुई है. इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दर्जनों लोग एक दूसरे के ऊपर लात घूंसे बरसा रहे हैं.मामला रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर गांव के हाईवे पर सोमवार की रात का है. पुलिस के मुताबिक हाईवे स्थित ढाबे पर भदवर गांव का रहने वाला युवक खाना खाने गया था. इस दौरान गर्म रोटी परोसने को लेकर उसकी ढाबे के कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि इस झगड़े में ढाबे के कर्मचारियों ने युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी. इसके बाद युवक ने भी फोन कर गांव से दस-12 लोगों को बुला लिया.

दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बाद इन लोगों ने ढाबे के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और ढाबे में तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में रोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष एक दूसरे के जानकार हैं. दोनों ही पक्षों पुलिस में तहरीर दी है और पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक ढाबा संचालक ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके कर्मचारी ने युवक को थाली में पड़ी ठंडी रोटी खाने से मना किया था.

गर्म रोटी को लेकर हुआ था झगड़ा

कहा था कि वह गर्म रोटी लेकर आ रहा है. इसी बात पर झगड़ा शरू हुआ. जबकि युवक का कहना है कि उसने गर्म रोटी की मांग की तो ढाबा वाले उसे भला बुरा कहने लगे. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज है, लेकिन वीडियो फुटेज देखने के बाद आरोपियों के नाम बढ़ाए भी जा सकते है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.