Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पटना मीटिंग का निष्कर्ष: EC ने किया दोहरा ऐलान, 22 नवंबर से पहले बिहार चुनाव और देश भर में ‘SIR’ लागू

0

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली है. चुनाव आयोग दो दिनों के बिहार दौरे पर था. इस दौरान तमाम राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. इसके साथ ही चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीखों को लेकर अपने सुझाव दिए थे. इस बैठक में चुनाव आयोग से बीजेपी 2 फेज में चुनाव कराने की मांग की थी. चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा है. चुनाव आयुक्त ने कहा कि 22 नवंबर से पहले ही चुनाव कराए जाएंगे.

चुनाव आयुक्त ने बताया कि अब मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव किए गए हैं. इसमें आयोग ने टेक्नोलॉजी का भी सहारा लिया है. बूथ पर भीड़ को काबू करने के भी इंतजाम किए गए हैं. किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होगे. इसके अलावा अब बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे. बूथ सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बैठ सकेंगे.

आगे बताया कि प्रत्याशियों की कलर फोटो लगाई जाएगी. सभी बूथों पर चुनाव प्रक्रिया लाइव दिखाई जाएगी. वोटर लिस्ट में हर जानकारी साफ और स्पष्ट होगी. चुनाव आयोग ने वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है. इससे लोगों को हर तरह की जानकारी मिलेगी. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में SIR पूरी तरह से सफल रहा है. अब बिहार के बाद पूरे देश में इसे कराया जाएगा.

भोजपुरी और मैथिल में किया लोगों का अभिवादन

चुनाव आयुक्त ने कहा कि ’90 हजार 217 बूथ लेवल ऑफिसर ने बेहतर काम किया है. पूरे देश में बनने वाले बूथ लेवल ऑफिसर के लिए बिहार प्रेरणा बना है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने भोजपुरी में बिहार के मतदाताओं का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि रउआ के कोटि कोटि धन्यवाद जतावतानी. इसके साथ ही उन्होंने मैथिल में भी लोगों का अभिवादन किया.

मकान नंबर एक होने के सवाल पर EC का जवाब

चुनाव आयुक्त ने एक ही नंबर पर दर्ज कई घरों के सवाल पर कहा कि कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास घर नहीं होते हैं. यही कारण है कि उनका मकान नंबर जीरो लिखा जाता है. चुनाव आयुक्त ने कहा कि अभी भी समय है, अगर किसी भी पार्टी को लगता है कि कोई योग्य वोटर छूट गया है या लिस्ट में कोई अयोग्य मतदाता है तो अभी भी वो दावे या आपत्तियां दे सकते हैं. अभी समय बाकी है.

चुनाव आयुक्त ने की मतदान की अपील

चुनाव आयोग ने बिहार में रविवार को बैठक की. अब दोपहर दो बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सीईसी कुमार के साथ-साथ एस.एस संधु और विनीत जोशी भी मौजूद रहे. चुनाव आयोग के बिहार दौरे का आज आखिरी दिन भी है. इस दौरान उन्होंने बताया कि अब बिहार चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.