Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

पंजाब पुलिस का ASI गिरफ्तार, कारनामा जान हो जाएंगे हैरान

मोहाली: पंजाब पुलिस के ASI को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान, शहरी जिला मोहाली के सोहाना थाने (अब खरड़ थाने) में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ओम प्रकाश को 1.55 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को मोहाली निवासी एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत की जाँच के बाद गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, सोहाना थाने में गुरजीत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले के जांच अधिकारी, सहायक उप-निरीक्षक ओम प्रकाश ने उक्त मामले को खारिज करने के बदले में 2.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद, उक्त पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता से मामला खारिज करने के बदले 1.55 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गहन जांच के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी सहायक उप-निरीक्षक ओम प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, मोहाली में मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.